Soya Chilli Recipe: यदि आप डिनर में कोई स्वादिष्ट व्यंजन बनाना चाहते है, तो आप Soya Chilli रेसिपी को जरूर से ट्राई कर सकते है। छोटे बच्चो से लेकर के बड़े तक सभी को सोयाबीन चिली की रेसिपी काफी पसंद है। सोया चिली प्रोटीन से भरपूर है। और इस रेसिपी को आप काफी आसानी से बना भी सकते है। चलिए Soya Chilli कैसे बनाते है के रेसिपी के बारे में अच्छे से जानकारी प्राप्त करते है।

चटपटी सोया चिली रेसिपी

सोया चिली एक इंडो चाइनीज डिश है, जो खाने में काफी ज्यादा टेस्टी होता है। आप सोया चिली को चाहे तो रोटी या फिर फ्राइड राइस के साथ खा सकते है। सोया चिली सिर्फ बच्चो को ही नहीं बल्कि बड़ो को भी काफी पसंद आता है।

सोयाबीन चिली में आप कैप्सिकम को भरपूर डाल सकते है, इससे बच्चे सब्जियों को भी खाएंगे। अगर आप डिनर या फिर लंच में कोई अलग टेस्टी रेसिपी बनाना चाहते है, जो बच्चो को काफी पसंद आए तो आप सोया चिली को बना सकते है। यदि सोयाबीन चिली बनाने के रेसिपी के बारे में बताएं तो वह है –

Step 1. सोया बीन चिली बनाने के लिए सबसे पहले आपको सोयाबीन के Chunks को पानी में अच्छे से उबाल लेना होगा।

Step 2. सोयाबीन को पानी में उबाल लेने के बाद, आपको सोयाबीन में से पानी को अलग कर लेना होगा और फिर सोयाबीन जब थोड़ा ठंडा हो गए तब आपको सोयाबीन के ऊपर अदरक, लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, साथ ही मैदा डालकर मिला लेना होगा।

Step 3. अब आपको कड़ाई में 1 कप तेल लेना होगा, उसके बाद आपको सोयाबीन को क्रिस्पी होने तक तल लेना होगा।

Step 4. सोयाबीन को तल लेने के बाद आपको उसे निकाल लेना होगा। और आपको अब कड़ाई से तेल को कम कर लेना होगा।

Step 5. अब आपको उसी कड़ाई में बारीक कटे हुए लहसुन, अदरक को डाल देना होगा। उसके बाद आपको कड़ाई में प्याज के टुकड़े को डाल देना होगा। जब आपको लगे अली प्याज थोड़ा पक गया है तब आपको कैप्सिकम के टुकड़े को कड़ाई में डाल देना होगा।

Step 6. प्याज और कैप्सिकम अच्छे से पक जाने के बाद, आपको कड़ाई में स्वाद अनुसार नमक, काली मिर्च पाउडर को डाल कर अच्छे से मिला लेना होगा। उसके बाद आपको टोमैटो सॉस, सोया सॉस को डाल देना होगा।

Step 7. सोया सॉस, टोमैटो सॉस को कड़ाई में डाल देने के बाद आपको सभी Fry किए हुए सोयाबीन को कड़ाई में डाल देना होगा। फिर आपको सोयाबीन को अच्छे से मिला लेना होगा उसके बाद सोया चिली तयार हो जाएगा।

तो इस तरीके से आप काफी आसानी से घर में सोयाबीन चिली को बना सकते है। सोयाबीन चिली खाने में काफी टेस्टी होता है। और खास करके बच्चे को यह रेसिपी काफी पसंद आता है। आप इस रेसिपी को चाहे तो लंच या फिर डिनर में बना सकते है। और आप सभी को यह आसान रेसिपी जरूर पसंद आने वाला है।