हमारे स्वास्थ के लिए नींबू पानी बहुत फायदेमंद होता है। ऐसे बहुत से लोग है जो सुबह उठकर एक गिलास नींबू पानी पीते हैं। इससे बॉडी के डिटॉक्स होने के साथ ही वजन घटाने में मदद मिलती है।

बता दें कि नींबू पानी में विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में सहायक होता है। इसका सेवन करने से आप कई बीमारियों से बच जाते हैं।

लेकिन क्या आपको पता हैं कि कुछ लोगों के लिए नींबू पानी का सेवन नुकसानदायक होता है। जी हां, जरूरत से ज्यादा नींबू पानी को पीने से शरीर में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। तो चलिए अब आपको बताते हैं किन लोगों को नींबू पानी नहीं पीना चाहिए।

एसिडिटी की समस्या वाले लोगों
जिन लोगों को एसिडिटी की समस्या होती है उनको अधिक मात्रा में नींबू पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। इसमें सिट्रिक एसिड काफी अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो आपके शरीर में एसिडिटी को बढ़ा सकता है। इसके आपको पेट से जुड़ी अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं।

दांत संबंधी समस्याएं लोगों
जिनको दांत की समस्या होती है उनको भी नींबू पानी पीने से परहेज करना चाहिए। इसमें पाया जाने वाला एसिड दांतों के इनेमल को खराब कर सकता है। इससे आपके दांतों में सेंसिटिविटी की समस्या भी हो सकती है।

हड्डियों से जुड़ी समस्याएं लोगों
जिन लोगों को हड्डियों से जुड़ी समस्याएं होती है, उन लोगो को भी नींबू पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। अधिक मात्रा में नींबू पानी का सेवन करने से आपकी हड्डियों को नुकसान पहुंचता है। इसमें पाए जाने वाले एसिड की वजह से हड्डियों में जमा कैल्शियम का क्षरण होने लगता है और पेशाब के जरिए बाहर निकल जाता है। इससे आपकी हड्डियां अंदर से कमजोर और खोखली होने लगती हैं।

किडनी की बीमार लोगों
जिन लोगों को किडनी की बीमारी होती है उनको भी नींबू पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। इसको पीने से आपकी किडनी पर अतिरिक्त दबाव पड़ने लगता है, जिससे भी कई तरह समस्या पैदा हो सकती हैं। इसके अलावा क्रॉनिक किडनी डिजीज से पीड़ित लोगों को भूलकर भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए।