latest news

Haryanvi Dance: शकीरा को ‘मोरनी’ बनाकर नाची गोरी नागोरी, बूढ़े भी हुए बेकाबू

Haryanvi Dance: शकीरा को ‘मोरनी’ बनाकर नाची गोरी नागोरी, बूढ़े भी हुए बेकाबू

नई दिल्ली। सपना चौधरी को टक्कर देने के बाद गोरी नागोरी का रुतबा काफी बढ़ गया है। ‘हरियाणा की शकीरा’ के नाम से पहचानी जाने वाली गोरी नागोरी आज के समय की एक बड़ी स्टार बन चुकी है। जिसने अपने डांस के दम पर देश से लेकर विदेशों तक में अपनी पहचान बनाई है। नागौर की इस बेटी ने अपने रागिनी और डांस प्रोग्राम से न सिर्फ राजस्थान बल्कि हरियाणा में भी अपने नाम का ढंका पीटा है। और लोगों का दिल जीता है।

इस समय गोरी नागोरी का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो मंच पर बिजली की तरह परफॉर्मेंस देती नजर आ रही है। उनकी डांस अदा को देख लोग उनके दीवाने हुए जा रहे हैं।
रागिनी कार्यक्रम में दिखाया जोश
सोशल मीडिया वायरल हो रहा गाना ‘टी-सीरीज़ हरियाणवी’ चैनल ने अक्टूबर 2023 में रिलीज़ किया था। जो आज भी लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। गोरी नागोरी के इस पुराने डांस वीडियो को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है,

इस वीडियो में गोरी राजस्थान के आंट गांव में एक मेले में परफॉर्म कर रही है। जब वह रागिनी कार्यक्रम के बीच में सलवार सूट और सिर पर दुपट्टा पहनकर ‘मोरनी’ गाने पर डांस करते हुए मंच पर आती हैं तो माहौल जोश से भर उठता है।
गोरी नागोरी की अदा को देख लोग हुए बैचेन

गोरी नागोरी ने मंच पर आकर जैसे ही तेज गति के साथ डांस किया, वहां मौजूद लोग शोर मचाने से खुद को रोक नहीं पाए। पूरे स्टेट सीटी की अवाज से गूंजने लगा। गोरी के डांस ना केवल दर्शकों का मन मोह लेता है,बल्कि सलमान खान भी उनकी अदा को देख आश्चर्यचकित थे।

Verified Source Google News tazahindisamachar.com ✓ Trusted
gajendra sharma

ताज़ा हिंदी समाचार 2014 से हिंदी मीडिया जगत…