नई दिल्ली। कानपुर शहर इन दिनों लोकसभा चुनाव के प्रचार प्रसार में लगा हुआ है। हर जगह प्रत्याशियों के नारे के गूंज सुनाई दे रही है लेकिन इनके बीच एक महिला की हरकत से यह शहर चर्चा में आ गया है। कानपुर शहर के नजीराबाद थाना क्षेत्र में हुआ यह मामला एक महिला के उत्पात का है।

जिसकी हरकतो से राह पर चल रहे समान्य लोग ही नही पुलिस तक हैरान होकर रह गई।  महिला बीच सड़क पर पुलिस वालों के साथ लड़के के लिए उतारू थी। चिल्ला चिल्ला कर उनके साथ गंदी हरकत करने से भी बाज नही आ रही थी।  पुलिस वालों को लड़ाई के लिए जबरदस्ती उकसा रही थी लेकिन महिला होने के चलते पुलिस वाले बेबस और लाचार नजर आ रहे थे।

सड़क पर महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा

कानपुर क्षेत्र के नजीराबाद थाना क्षेत्र से आया यह मामला गुमटी चौराहे का है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल वीडियो में एक महिला बीच सड़क पर उत्पात मचाते नजर आ रही है और पास खड़े लोग तमाशा देख रहे थे। वीडियो में महिला सड़क पर कभी चिल्लाती है तो कभी पुलिस वालों को खींचते और धक्का मारते नजर आती है। एक पुलिस वाले के तो हाथ धोकर पीछे पड़ जाती है। पुलिस वाले भी उस महिला से अपनी इज्जत बचाते नजार आते हैं।

महिला को किया अरेस्ट

सड़क के बीच काफी समय तर महिला की इस हरकत से परेशान होकर पुलिस के द्वारा महिला पुलिस कर्मियों को बुलाया जाता है जिसके बाद उस महिला को अरेस्ट कर लिया गया है। अरेस्ट करने से पहले महिला को कई बार समझाने की कोशिश भी की गई थी, लेकिन महिला अपना आपा खो चुकी थी और लगातार रोड पर तमाशा कर रही थी।

महिला से पुलिसवाले परेशान

पुलिस वालों ने महिला पुलिस कर्मियों की सहायता से उस महिला को हिरासत में ले लिया। पुलिस अधिकारियों ने जब इसके बारे में पूछताछ की तो पता चला  महिला का मानसिक संतुलन खराब है।  पुलिस अधिकारियों ने महिला को तत्काल प्रभाव से स्वास्थ्य परीक्षण के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचा दिया गया है। जहां उसकी हालत को डॉक्टर ने मानसिक विक्षिप्त बताया. फिलहाल नजीराबाद थाने की पुलिस ने महिला को उपचार के बाद महिला सुधार ग्रह केंद्र में पहुंचा दिया है।