सोने के खरीददारों के लिए बड़ी खुशखबरी है, यदि आप सोने का कोई गहना खरीदने के बारे में प्लान कर रहे थे। लेकिन सोने की आसमान छूती कीमत की वजह से नहीं खरीद रहे थे तो अब आपको परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लगातार बाजार में रिकॉर्ड हाई होने के बाद आज सोना सस्ता हो गया है। मल्टी कमोडिटी के एक्सचेंज करने पर सोने की कीमतों में गिरावट आ गई है। हाल ही में गोल्ड की कीमतों में काफी इजाफा देखा गया था।

बीते 15 दिनों में गोल्ड की कीमतों में 3422 रुपये का इजाफा देखा गया है। मार्च महीने से ही गोल्ड की कीमतों में तेजी देखी गई है। आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने की कीमत में 0.06 फीसदी की गिरावट के साथ सोना 69666 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। तो वहीं चांदी की कीमत में 0.70 फीसदी की गिरावट के साथ ये 79421 रुपये प्रति किलोग्राम पर है।

IBJA पर सोने का भाव?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि IBJA पर 24 कैरेट गोल्ड का भाव 6967 रुपये प्रति एक ग्राम है। तो वहीं 22 कैरेट वाले गोल्ड का भाव 6800 रुपये प्रति एक ग्राम है। इसके अलावा 20 कैरेट वाले सोने का भाव 6200 रुपये प्रति एक ग्राम और 18 कैरेट वाले सोने का भाव 5643 रुपये प्रति एक ग्राम है।

ग्लोबल मार्केट में भाव
पूरी दुनिया में सोने की कीमतें लंदन बुलियन मार्केट के द्वारा तय होती है। लंदन का बुलियन मार्केट पूरी दुनिया में सबसे बड़ी है। इसके साथ में इससे दुनिया के बड़े-बड़े कारोबारी जुड़े हुए हैं। अमेरिकी बाजार में गोल्ड की कीमत में 0.05 फीसदी की गिरावट के साथ ये 2287 डॉलर औंस पर है। चांदी का भाव 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 26.77 औंस पर है।

चेक करें सोने की कीमत
आप सोने की कीमत को किसी भी समय में अपने घर बैठे कर चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार आपको केवल 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर कीमत के बारे में पता कर सकते हैं।