Kanya Yojana 2024 जैसे कि हम सभी लोग जानते हैं देश भर में स्त्री शिक्षा और स्त्रियों की स्थिति में सुधार लाने के लिए सरकार नई-नई योजनाएं चलाती रहती है। ठीक इसी प्रकार उत्तर प्रदेश में सरकार की तरफ से कन्या उत्थान योजना 2024 चलाया जा रहा है।

आपको बता दे इस योजना के तहत सरकार लड़कियों को जन्म से लेकर ग्रेजुएशन तक में आर्थिक रूप से सहायता प्रदान करती है जिससे वे आसानी से अपनी पढ़ाई पूरी कर सके। अगर आप भी उत्तर प्रदेश के निवासी है और इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आइए आपको बताते हैं इससे किन लोगों को क्या-क्या फायदा होने वाला है। 

किसे मिलेगा योजना का लाभ Kanya Yojana 2024

सबसे पहले तो सरकार की तरफ से रखी गई पत्रताओं के अनुसार योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए बालिका का उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है। इस योजना का लाभ आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से संबंध रखने वाली बालिकाओं को मिलेगा।

अलग-अलग आयु वर्गों की बच्चियों के स्कूल में रहने के दौरान उन्हें शिक्षा पूरी करने के लिए सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता दी जा रही है। अंत में जाकर ग्रेजुएशन पूरा करने पर सरकार की तरफ से ₹50000 दिए जाएंगे जिसका इस्तेमाल भी आगे की पढ़ाई या फिर परिवार के साथ मिलकर शादी ब्याह में कर सकती है। 

आवाश्यक दस्तावेजों की मांग 

इस योजना में आवेदन करने के लिए सरकार की तरफ से कुछ मुख्य आवश्यक दस्तावेज भी मांगे जाएंगे जो कि निम्न प्रकार से है। 

  • बालिका का आधार कार्ड
  • माता-पिता का आधार कार्ड
  • बालिका की बैंक पासबुक
  • आय प्रमाण पत्र
  • 10वीं, 12वीं, और ग्रेजुएशन की मार्कशीट
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो

कैसे होगा इस योजना से समाज को फायदा 

अब अगर हम सोचने को विस्तार से समझे तो आपको बता दे इससे समाज को बहुत अधिक फायदा होने वाला है। सामाजिक स्तर पर बालिका शिक्षा को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके साथ ही इस योजना के तहत लिंग भेद की लड़ाई को भी काफी हद तक समाप्त किया जा सकता है।

इसके अलावा बाल विवाह के रोकथाम को भी समर्थन मिलेगा और महिला सशक्तिकरण पर बहुत अधिक जोर दिया जाएगा। अगर आप भी उत्तर प्रदेश की स्थाई निवासी है और इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहती है तो इसके लिए आपको ऑनलाइन रूप से आवेदन करना होगा। या फिर आप अपने नजदीकी कार्यालय में जाकर संपर्क कर सकती है।