जो लोग सरकारी नौकरी की तलाश में हैं या सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहें हैं। ऐसे लोगों को के लिए सुनहरा अवसर आया है। आपको बता दें कि जल्दी ही राजस्थान सरकार 15 हजार एलडीसी पदों पर भर्ती करेगी।

इसकी नोटिफिकेशन जल्दी ही जारी की जायेगी तथा RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी आधिकारिक घोषणा की जायेगी। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन तथा इसकी विस्तृत जानकारी जनवरी माह के अंत में दी जायेगी। इस भर्ती में राजस्थान के सभी निवासी आवेदन कर सकते हैं। अब हम आपको इसकी विस्तार से जानकारी देते हैं।

राजस्थान एलडीसी पदों की विस्तार से जानकारी

आपको बता दें कि राजस्थान सरकार की ओर से एलडीसी पदों के लिए नोटिफिकेशन जल्दी ही जारी किया जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन फार्म RSMSSB की वेबसाइट से भरे जायेगें तथा सभी आवेदन ऑनलाइन ही भरे जाएंगे। इस भर्ती के लिए अप्रैल माह में परीक्षा होगी। सामान पात्रता परीक्षा पास करने वाले आवेदनकर्ता ही इस भर्ती में सम्मलित हो सकेंगे।

राजस्थान एलडीसी पदों के लिए आयु सीमा

आपको बता दें कि यदि आप इस भर्ती में आवेदन करता चाहते हैं तो आपकी न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष होनी चाहिए। वहीं अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

राजस्थान एलडीसी पदों के लिए आवेदन शुल्क

इस भर्ती में अलग अलग कैटेगिरी के लिए अलग अलग शुल्क निर्धारित किया गया है। बता दें कि ओबीसी डब्ल्यू एस एवं सामान्य वर्ग के 450 रुपये लगेगा। वहीं नॉन क्रीमीलेयर पिछड़ा वर्ग अति पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 350 रुपये शुल्क रखा गया है। sc-st वर्ग के आवेदन कर्ताओं के लिए इस भर्ती में 250 रुपये का शुल्क रखा गया है।

राजस्थान एलडीसी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता

आप यदि इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं तो आपको कम से कम 12वीं होना आवश्यक है साथ ही आपको बेसिक कम्प्यूटर की जानकारी भी होनी चाहिए।

राजस्थान एलडीसी पदों के लिए इस प्रकार से करें आवेदन

सबसे पहले आपको RSMSSB की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होता है। यहां आपको लेटेस्ट न्यूज़ के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। यहां आपको इस भर्ती कनोटिफिकेशन मिलेगा। आप यहां इस भर्ती से सम्बंधित सभी जानकारी को पहले सही से पढ़ लें। ऑनलाइन अप्लाई के ऑप्शन पर क्लिक करें तथा फार्म में मांगीं गई सभी जानकारी को ठीक से भर दें तथा सब्मिट के ऑप्शन पर क्लिक कर दें। इस प्रकार से आपका आवेदन हो जाता है।