सर्दियों के मौसम में अक्सर ऐसा होता है कि जहां लोगों को सुबह के नाश्ते में पराठा खाने का मन होता है। या फिर रोजाना स्पाइसी खाने का मन होता है । तो वही बहुत से ऐसे लोग होते हैं। जिनको मीठे खाने का भी शौक बहुत होता है। ऐसे में आप भी मीठे खाने के शौखिन हैं। और आप हर रोज कुछ अलग अलग मीठा ट्राई करना चाहते हैं। तो आज हम आपको स्वादिष्ट मूंग दाल के हलवे की रेसिपी बताएंगे। जिसको आप घर पर ही खुद बनाकर तैयार कर सकते हैं। इसको बनाने में आपको ज्यादा मेहनत करने की भी कोई आवश्यकता नहीं है। वही इसका स्वाद बहुत ही ज्यादा टेस्टी लगता है। तो हमारे बताए गए हुए विधि को फॉलो कर घर पर ही बनाकर तैयार करें मूंग दाल का हलवा।

मूंग दाल हलवा बनाने की जरूरी सामग्री

मूंग दाल
चीनी
घी
चार बड़े चम्मच गेहूं का आट
दूध
बादाम
इलायची पाउडर

 

ऐसे बनाएं मूंग दाल का हलवा

मूंग दाल हलवा बनाने के लिए सबसे पहले मूंग दाल को भिगो कर पानी में रखे।

इसके बाद भिगोए हुए मूंग दाल को अच्छे से छान कर उसको मिक्सी में पीस ले।

इसके बाद एक नॉनस्टिक कढ़ाई को गैस पर चढ़ाकर उसमें घी गरम करे।

इसके बाद उसमे आटे को डालकर घी में सही से मिलाएं।

फिर अब इसमें बारीक पीसें मूंग दाल को इसमें अच्छे से डालकर मिलाएं ध्यान रखे की इसका गांठ न बने इसको अच्छे से मिलाएं और भूने।

अब इसमें बादाम गार्निश क्या हुआ डालकर मूंग दाल को सही से ब्राउन होने तक भूने।

अब इसमें चीनी डाले और अच्छे से भूने।

अब इसमें गरम दूध मिलकर इसको बारीक अच्छे से मिलकर पकाए।

अब आपका स्वादिष्ट मूंग दाल का हलवा बनाकर तैयार हो चुका हैं।