नई दिल्लीरिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक हैं। इतने अमीर होने के बाद भी वो जितनी सादगी से रहना पसंद करते है उतनी ही उनकी पत्नी नीता अंबानी अपने मंहगें शौक के चलते सुर्खियों में बनी रहती है। उनका रॉयल लाइफस्टाइल और रहन सहन का तरीका किसी महारानी से कम नहीं है। उनके शौक इतने महंगे है कि एक आम आदमी अराम से अपना शानदार घर खरीद सकता है। आज हम आपको बताएंगे नीता अंबानी के ऐसे 5 शौक जिनको सुनकर आपके भी उड़ जाएंगे होश।

लाख रुपये की चाय

नीता अंबानी के सुबह की शुरुआत महंगी चाय से होती है। नीता अंबानी के चाय में ऐसे मसालों से तैयार होती है जिसकी कीमत ही लाखों रूपए की है। इतना ही नही वो जिस कप में चाय पीती है उसकी कीमत ही कोरोड़ों रूपए की है। इसका जिक्र उन्होंने एक इंटरव्यू में किया था। उन्होने बताया था कि वो सुबह की चाय सबसे पुराने क्रॉकरी ब्रांड नोरिटेक के कप में पीकर करती हैं। नोरिटेक क्रॉकरी की खासियत यह है कि यह सोने (गोल्ड) से मड़ा होता है इसके 50 पीस के सेट ही करीब डेढ़ करोड़ रुपए में आते है। यानी एक कप एक कप चाय की कीमत तीन लाख है।.

हीरों से जड़े हैंडबैग्स:

नीता अंबानी को महंगे हैंडबैग्स रखने का शौक है। जब भी वो बाहर जाती हैं उनके हैंडबैग्स को देख लोग हैरान हो जाते है। हीरों से जड़े दुनिया के सबसे महंगे ब्रांड्स के हैंडबैग्स जैसे चनेल, गोयार्ड और जिम्मी चू केरी जैसे कलेक्शन शामिल हैं अक्सर वो ज्यूडिथ लाइबर के गैनिश क्लच में नजर आती हैं। इन छोटे साइज के क्लच हीरे से जड़े होता हैं. जिसकी कीमत ही 3 से 4 लाख रुपए से शुरू होती है।

महंगी घड़ियां :

नीता अंबानी को महंगी घड़ियां भी पहनने का शौक है। नीता अंबानी की कलाई पर बुल्गारी, कार्टियर, राडो, गुची, केल्विन कालिन और फॉसिल जैसी ब्रांड की घड़ियां देखी जा सकती है। इन ब्रांड की घड़ियों की कीमत डेढ़ से दो लाख रुपये से शुरू होती है।

प्राइवेट जेट की मालकिन :

नीता अंबानी दूर देश में जाने के लिए अपने खुद के प्राइवेट जेट पर चलना पसंद करती हैं। इस जेट की कीमत करीब 100 करोड़ रुपए है। इस जेट को पति मुकेश अंबानी ने साल 2007 में उन्हें गिफ्ट किया था। इस जेट के अंदर फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

महंगी साड़ी और ज्वेलरी की शौक़ीन:

नीता अंबानी को हमेशा भारतीय परिधान साड़ी में देखा जा सकता है। और वो हर साड़ी के साथ मैचिंग ज्वेलरी पहनने की शौक़ीन है.। उनकी साड़ी और मैचिंग ज्वेलरी की कीमत ही करोड़ों की होती है। नीता जो भी साड़ी पहनती है उसकी कीमत भी लाखों में होती है. बेटे की सगाई में उन्होंने जो साड़ी पहनी थी उसकी कीमत करीब 40 लाख रुपए थी।