बीते वर्ष 2022 में काफी लोग हमारे बीच से चले गए। जो बेहद महत्वपूर्ण थे। उन्हीं में से एक हैं राजू श्रीवास्तव। राजू को अचानक हार्ट अटैक आ गया था। जिसके बाद कई दिनों तक वे मौत से संघर्ष करते रहें अंत में वे हमें छोड़ कर चले गए। राजू श्रीवास्तव का लड़का भी उन्ही की तरह हुनरमंद है। आज हम राजू श्रीवास्तव के बेटे आयुष्मान के बारे में ही यहां बता रहें हैं।

सितार बजा कर लोगों को किया हैरान

खबर सिंगिंग रिएलिटी शो सारेगामापा लिटिल चैंप्स 9 के फिनाले से है। यहां आयुष्मान श्रीवास्तव ने सितार बजाकर लोगों को हैरान कर दिया। असल में ा बी आयुष्मान इंड्रस्टी में धीरे धीरे अपने पैर पसार रहें हैं। इस मौके पर दी गई अपनी परफॉर्मेंस को उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। जिसे देख कर लोग उनकी खूबी तारीफ कर रहें हैं।

आयुष्मान श्रीवास्तव ने इस बारे में बताते हुए लिखा है कि “सारेगामापा के ग्रैंड फिनाले में मैंने सितार बजाया. इस दौरान की झलक शेयर कर रहा हूं।” आपको बता दें कि राजू श्रीवास्तव के पेज से ही इस तस्वीर को शेयर किया गया है। बता दें कि फिनाले की फाइनलिस्ट धन्येश्वरी गड़गे रही हैं। उनकी परफॉर्मेंस पर आयुष्मान ने सितार वादन किया था।

छोटी उम्र में ही आयुष्मान ने संगीत में रखा कदम

आयुष्मान श्रीवास्तव की इस परफॉर्मेंस की तारीफ चौतरफा हो रही है। बता दें कि उन्होंने संगीत की दुनिया में बेहद छोटी उम्र में ही कदम रख लिया था। राजू श्रीवास्तव हमेशा अपने बच्चों पर गर्व करते रहें हैं। राजू के अपने परिवार से हमेशा अच्छे संबंध रहें हैं। लोगों का मानना है कि आयुष्मान बेहद कम उम्र में काफी टेलेंटेड हैं। यह एक बड़ी उपलब्धि है ओर उनका यही गुण भविष्य में उनको काफी आगे ले जाएगा।