नई दिल्ली। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में यदि सुपहिट जोडी के बारे में बात करें तो सबसे पहला नाम सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे का आता है। यह जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे सफल जोड़ी मानी जाती है। ये लोग जिस फिल्म में एक साथ स्क्रीन शेयर करते है वो फिल्म सुपरहिट साबित होती है। क्योकि इनकी फिल्म में कहानी से ज्यादा रोमांस का भरपूर तड़का देखने को मिलता है। जिसके चलते दर्शक भी इस जोड़ी की फिल्मों को देखना ज्यादा पसंद करते हैं।

इन दिनों दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे का एक गाना सोशल मीडिया पर काफी तहलका मचा रहे है जिसमें दोनों का रोमास फैंस के दिलो में आग लगा रहा है। जिसके चलते स गानें को यूजर्स बार बार देखना पसंद कर रहे हैं। वायरल हो रहा गाना 2017 में रिलीज हुई फिल्म “काशी अमरनाथ” का है जिसके बोल “कुकर” है

गाने की खासियत:

वायरल हो रहा गाना “कुकर” को मधुकर आनंद और इंदु सोनाली ने मिलकर गाया है। इस गाने में निरहुआ और आम्रपाली की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है जिसे दर्शक इतना पसंद कर रहे है कि अब तक इस गानें को  YouTube पर 15 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। और 42 हजार से अधिक लोगों द्वारा लाइक किया जा चुका है। इस गाने पर हजारों कमेंट्स भी आए हैं।