Pyaz Ka Paratha Recipe: अगर आप रोटी, पराठे से बोर हो गए है। और अब यदि आप कुछ नए तरह का टेस्टी पराठा ट्राई करना चाहते है। तो आप एक बार प्याज पराठा के रेसिपी को ट्राई कर सकते है। प्याज पराठा बहुत ही ज्यादा टेस्टी होता है, और आप प्याज पराठा को बहुत ही आसानी से बना भी सकते है।
प्याज का पराठा बहुत ही ज्यादा टेस्टी और साथ ही बाहर से काफी क्रिस्पी भी होता है। आप प्याज पराठा को कुछ ही सामग्री का इस्तेमाल करके काफी आसानी से बना सकते है। और आप प्याज पराठा को चाहे तो ऐसे ही खा सकते है या फिर धनिया चटनी के साथ भी खा सकते है। तो चलिए प्याज का पराठा कैसे बनाएं के संपूर्ण रेसिपी के बारे में अच्छे से जानते है।
प्याज पराठा बनाने की सामग्री
> पतला पतला स्लाइस में कटा हुआ प्याज
> बारीक कटा हुआ हरा धनिया
> बारीक कटा हुआ हरी मिर्च
> ½ चम्मच काली मिर्च पाउडर
> ½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर
> ½ चम्मच धनिया पाउडर
> ½ चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर
> स्वाद अनुसार नमक
> थोड़ा सा कस्तूरी मेथी
सिर्फ 5 मिनट में बनाएं स्वादिष्ट प्याज का पराठा, जाने आसान रेसिपी
प्याज का पराठा एक बहुत ही टेस्टी रेसिपी है, आप प्याज के पराठे को काफी आसानी से बना सकते है। प्याज का पराठा बच्चे भी खाना काफी ज्यादा पसंद करते है। प्याज पराठा को आप चाहे तो ब्रेकफास्ट में या फिर रात के डिनर में खा सकते है। यदि प्याज पराठा कैसे बनाएं के रेसिपी के बारे में बताएं तो वह है –
Step 1: प्याज का पराठा बनाने के लिए आपको सबसे पहले गेहूं के आटे को स्वाद अनुसार नमक, 1 चम्मच तेल और थोड़ा थोड़ा करके पानी डालकर गूंथ लेना होगा।
Step 2: आटा को अच्छे से गूंथ लेने के बाद, आपको प्याज के स्टफिंग को तैयार कर लेना है।
Step 3: प्याज का स्टफिंग तैयार करने के लिए आपको सबसे पहले प्याज को पतला पतला स्लाइस में काट लेना होगा।
Step 4: प्याज को पतला पतला स्लाइस में काट लेने के बाद आपको प्याज के ऊपर बारीक कटा हुआ हरा धनिया, बारीक कटा हुआ हरी मिर्च, स्वाद अनुसार नमक, ½ चम्मच काली मिर्च पाउडर, ½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर, ½ चम्मच धनिया पाउडर, ½ चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर और थोड़ा सा कस्तूरी मेथी डालकर अच्छे से मिला लेना होगा।
Step 5: प्याज का स्टफिंग तैयार कर लेने के बाद आपको आता के लोहे के अंदर प्याज के स्टाफिंग को भर देना होगा। प्याज के स्टफिंग को भर देने के बाद आपको अच्छा से बेल लेना होगा। आटा को बेलने के बाद आपको तवा को गरम करके मक्खन या फिर घी लगाकर अच्छे से दोनों तरफ से सेक लेना होगा।
इस तरीके से आप बहुत ही आसानी से कुछ ही सामग्री का इस्तेमाल करके प्याज के पराठे को तैयार कर सकते है। प्याज पराठा खाने में बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट होता है। आप प्याज के इस टेस्टी क्रिस्पी पराठे को दही या फिर हरा धनिया पुदीना के चटनी के साथ खा सकते है।