Sabudana Tikki Recipe: शाम के नाश्ते में चाय के साथ यदि आप कुछ टेस्टी रेसिपी ट्राई करना चाहते है। तो आप एक बार जरूर से साबूदाना टिक्की के रेसिपी को ट्राई कर सकते है। साबूदाना टिक्की एक बहुत ही टेस्टी रेसिपी है, जिसे आप आसानी से बना सकते है।
आप साबूदाना टिक्की को सिर्फ शाम के नाश्ते में ही नहीं बल्कि आप चाहे तो व्रत के समय में भी साबूदाना टिक्की को खा सकते है। आप यदि शाम के नाश्ते के लिए कुछ अलग तरह का रेसिपी बनाना चाहते है, तो आप साबूदाना टिक्की के रेसिपी को ट्राई कर सकते है। चलिए साबूदाना टिक्की रेसिपी के बारे में जानते है।
साबूदाना टिक्की बनाने की सामग्री
> साबूदाना (आपके हिसाब के अनुसार)
> 2 से 3 उबला हुआ आलू
> बारीक कटा हुआ हरा धनिया
> बारीक कटा हुआ हरी मिर्च
> स्वाद अनुसार नमक
> अदरक का पेस्ट
> ½ चम्मच काली मिर्च पाउडर
> ½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर
> ½ चम्मच चाट मसाला पाउडर
> ½ चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर
> टिक्की को तलने के लिए तेल
शाम के नाश्ते में बनाएं टेस्टी साबूदाना टिक्की, जाने आसान रेसिपी
साबूदाना टिक्की एक बहुत ही आसान रेसिपी है। आप साबूदाना टिक्की के रेसिपी को काफी आसानी सिर्फ कुछ ही सामग्री का इस्तेमाल करके बना सकते है। साबूदाना टिक्की बाहर से काफी क्रिस्पी और अंदर से बहुत ही ज्यादा टेस्टी होता है। यदि साबूदाना टिक्की कैसे बनाएं के रेसिपी के बारे में बताएं तो वह है –
Step 1: साबूदाना टिक्की बनाने के लिए आपको सबसे पहले साबूदाना को अच्छे से धोकर थोड़ा सा पानी डालकर कम से कम 2 से 4 घंटा के लिए भिगोकर रख देना होगा।
Step 2: अब आपको एक बाउल में कद्दूकस किया हुआ आलू, भिगोया हुआ साबूदाना, रोस्टेड मूंगफली के पाउडर को डालकर काफी अच्छे से सभी को मैश कर लेना होगा।
Step 3: अब आपको बाउल में बारीक कटा हुआ हरी मिर्च, बारीक कटा हुआ हारा धनिया, ½ चम्मच लाल मिर्च, ½ चम्मच काली मिर्च पाउडर, ½ चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर, ½ चम्मच चाट मसाला और साथ ही स्वाद अनुसार नमक डालकर अच्छे से मिला लेना होगा।
Step 4: सभी मसाले को कद्दूकस किया हुआ आलू और साबूदाना के साथ काफी अच्छे से मिला लेने के बाद, आपको साबूदाना और आलू को टिक्की का शेप देना होगा।
Step 5: अब आपको कड़ाई में 2 कप तेल डालकर तेल को गरम करना होगा। तेल गरम हो जाने के बाद आपको साबूदाना के टिक्की को तेल में काफी अच्छे से तल लेना होगा।
तो इस तरीके से आप काफी आसानी से साबूदाना टिक्की को बना सकते है। साबूदाना टिक्की बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट होता है। और क्योंकि इस साबूदाना के टिक्की में प्याज लहसुन नहीं पड़ता है इसलिए आप इसे व्रत में भी खा सकते है। बच्चो को भी साबूदाना टिक्की बहुत ही ज्यादा पसंद आता है। आप इस टिक्की को चटनी या सॉस के साथ खा सकते है।