Business

Pizza Paratha Recipe: बच्चों के लिए घर पर झटपट ऐसे बनाएं पिज्जा पराठा, जाने रेसिपी

Pizza Paratha Recipe: बच्चों के लिए घर पर झटपट ऐसे बनाएं पिज्जा पराठा, जाने रेसिपी

Pizza Paratha Recipe: बच्चों को टेस्टी खाना काफी पसंद आता है। यदि आप बच्चों के लिए कुछ टेस्टी रेसिपी ट्राई करना चाहते है। तो आप बच्चों के लिए पिज्जा पराठा बना सकते है। पिज्जा पराठा टेस्टी होता है। सिर्फ बच्चे ही नहीं बल्कि बड़े भी खाना काफी पसंद करते है।

पिज्जा तो आपने खाया ही होगा। लेकिन क्या आपने पिज्जा पराठा खाया है, यदि नहीं तो आप घर पर पिज्जा पराठा बनाकर ट्राई कर सकते है। पिज्जा पराठा बहुत ही ज्यादा टेस्टी होता है। और पिज्जा पराठा का टेस्ट बिल्कुल पिज्जा के जैसा होता है। चलिए पिज्जा पराठा के रेसिपी के बारे में अच्छे से जानते है।

पिज्जा पराठा बनाने के लिए सामग्री

> मौसा (आप जितने लोगों के लिए बना रहे है उस हिसाब के अनुसार)
> बारीक कटा हुआ प्याज
> बारीक कटा हुआ शिमला मिर्च
> स्वाद अनुसार नमक
> 2 चम्मच शेजवान सॉस
> ½ चम्मच चिल्ली फ्लेक्स
> 1 चम्मच ओरिगैनो
> 1 से 2 चम्मच चिल्ली सॉस
> ½ चम्मच काली मिर्च पाउडर
> थोड़ा सा मेयोनेज़
> कद्दूकस किया हुआ मोजरेला चीज
> बटर या फिर तेल

बच्चों के लिए घर पर झटपट ऐसे बनाएं पिज्जा पराठा, जाने आसान रेसिपी

पिज्जा पराठा एक बहुत ही अलग तरह का पराठा है। आप पिज्जा पराठा को चाहे तो सुबह के ब्रेकफास्ट में या फिर बच्चों को टिफिन में भी दे सकते है। अगर पिज्जा पराठा के आसन रेसिपी के बारे में बताएं तो वह है –

Step 1: पिज्जा पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आपको मैदा को 1 चम्मच तेल, स्वाद अनुसार नमक और थोड़ा थोड़ा करके पानी डाल लेने के बाद अच्छे से गूंथ लेना होगा।

Step 2: अब आपको पिज्जा पराठा के स्टफिंग को तैयार करना होगा, जिसके लिए आपको एक बाउल में बारीक कटा हुआ प्याज, बारीक कटा हुआ शिमला मिर्च को डालना होगा।

Step 3: अब आपको बाउल में 2 चम्मच शेजवान सॉस या फिर पिज्जा सॉस, ½ चम्मच चिल्ली फ्लेक्स, 1 चम्मच ओरिगैनो, स्वाद अनुसार नमक, 1 से 2 चम्मच चिल्ली सॉस, ½ चम्मच काली मिर्च पाउडर, थोड़ा सा मेयोनेज़, कद्दूकस किया हुआ मोजरेला चीज डालकर अच्छे से मिला लेना होगा। उसके बाद आपका पिज्जा पराठा का स्टफिंग तैयार हो जाएगा।

Step 4: पिज्जा पराठा का स्टफिंग तैयार हो जाने के बाद, आपको पराठा के अंदर स्टफिंग को भरकर बेल लेना होगा। उसके बाद आपको पिज्जा पराठा को तवा पर थोड़ा मक्खन या तेल लगाकर अच्छे से सेक लेना होगा।

आप इस तरीके से काफी आसानी से पिज्जा पराठा को बना सकते है। पिज्जा पराठा को आप चाहे तो ऐसे ही खा सकते है, या फिर टोमैटो सॉस के साथ भी खा सकते है। बच्चों के लिए आप यदि कुछ अलग तरह का रेसिपी ट्राई करना चाहते है, तो आप बहुत ही आसानी से पिज्जा पराठा के रेसिपी को बना सकते है।

Pizza Paratha Recipe google discover news

Verified Source Google News tazahindisamachar.com ✓ Trusted
gajendra sharma

ताज़ा हिंदी समाचार 2014 से हिंदी मीडिया जगत…