BSEB 10th Result 2023: बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा के परिणाम जारी होने वाले हैं। परिणाम का इंतजार कर रहे बिहार बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थी रोल नंबर के हिसाब से चेक कर सकेंगे। बीएसईबी मैट्रिक के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट के आलावा थर्ड पार्टी की साइटों पर भी उपलब्ध होंगे। हालांकि, रिजल्ट जारी होने के साथ ही 10वीं कक्षा के विद्यार्थी मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकेंगे। बीएसईबी के प्रवक्ता ने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में बताया कि इंटरनेट पर फैल रही फर्जी खबरों को नजरअंदाज करें। परिणाम 31 मार्च तक अपलोड हो जाएगा।

बिहार बोड के विद्यार्थियों को बिहार बोर्ड बीएसईबी मैट्रिक परिणाम की अपडेट लेने के लिए आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जाने की सलाह दी जाती है। बिहार बोर्ड का परिणाम किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। दसवीं बोर्ड के परिणाम इस बार जारी होने के बाद आगे से बोर्ड को भी हटाया जा सकता है।

बीएसईबी के अध्यक्ष और बिहार के शिक्षा मंत्री द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से टॉपर्स, परिणाम और पास प्रतिशत की घोषणा कर दी जाएगी। उसके बाद स्टूडेंट्स अपने ऑनलाइन रोल नंबर और रोल कोड का उपयोग करके बिहार बोर्ड कक्षा 10 की मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।

पिछले साल बिहार बोर्ड के 10वें टॉपर्स
रामायणी रॉय ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2022 में 500 में से 487 अंक हासिल करके पहला स्थान प्राप्त किया था। विवेक कुमार ठाकुर और सानिया कुमारी मेरिट में दूसरे स्थान पर रहे।

How To Check BSEB 10th Result 2023

बिहार बोर्ड दसवीं परीक्षा के परिणाम चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर दिए गए रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें। आगे की टैब में BSEB High School Result 2023 के लिंक पर क्लिक करें। आगे नए पेज पर रिडाइरेक्ट किया जाएगा, जहां आपको रोल नंबर की जानकारी भरकर सबमिट करना होगा। जानकारी भरकर सबमिट करने के साथ ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट ले सकते हैं।