Tuesday, December 30, 2025
HomeHealthघर बैठे डाउनलोड कर लें यह कार्ड, मिलेगा 5 लाख रुपये तक...

घर बैठे डाउनलोड कर लें यह कार्ड, मिलेगा 5 लाख रुपये तक के मुफ्त उपचार का लाभ

हमारे देश में जितनी भी योजनाएं चल रहीं हैं। उनका लाभ प्रत्येक वर्ग को देने की कोशिश की जा रही है। आम लोगों को मुफ्त चिकित्सा सेवायें देने के लिए सरकार की और से “आयुष्मान भारत योजना” चलाई जा रही है। इस योजना से अब कई राज्य सरकारें भी जुड़ चुकी हैं। इस योजना का नाम बदलकर अब “‘आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना” हो चुका है। आज हम आपको इस योजना के बारे में विस्तार से बता रहें हैं।

- Advertisement -

इन लोगों का बनता है कार्ड

सबसे पहले आपको बता दें कि इस योजना से जुड़े लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाएं जाते हैं। जिनके सहारे सभी आम लोग अपना 5 लाख रुपये तक का उपचार मुफ्त करा सकते हैं। जिन लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये जाने होते हैं उनकी सूचि सरकार की और से जारी की जाती है। जो लोग दिहाड़ी मजदूर, निराश्रित , आदिवासी या भूमिहीन लोग हैं। ऐसे लोगों को इस योजना में लाभ दिया जाता है। इसके अलावा यदि कोई गरीब परिवार से है, दिव्यांग है तो ऐसे लोग भी इस योजना के पात्र मानें गए हैं।

इस प्रकार से घर बैठे डाउनलोड कर सकते हैं अपना आयुष्मान कार्ड

इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होता है। आपको पोर्टल पर ईमेल तथा पासवर्ड से लॉगिन करना होता है। इसके बाद में आपको आधार नंबर को वेरिफाई करके अंगूठे के निशान को वेरिफाई करना होता है। अब आपको बेनिफिशियरी के विकल्प को चुनना होता है। अब आपको गोल्डन कार्ड की सूचि दिखाई पड़ेगी।

- Advertisement -

उसमें आप अपने नाम को देखें। यदि नाम मिल जाए तो कंफर्म प्रिंट का विकल्प चुने। अब आपको सीएससी वेलेट दिखाई देगा। यहां पासवर्ड को दर्ज करें। अब आप पिन दर्ज कर होमपेज पर आएं। यहां कैंडिडेट के नाम से डाउनलोड करने का विकल्प आपको मिलता है यहां से आप अपने आयुष्मान कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular