नई दिल्ली। चेहरे की सुंदरता के साथ साथ दातों की खूबसूरती का भी होना जरूरी होता है। यदि दातं में चमक नही होगी या पीलापन नजर आएगा तो आपके चेहरे की रौनक खत्म हो जाएगी। इसके लिए जरूरी होता ही कि दातों का रखरखाव सही तरीके से हो।

दातों की सुरक्षा के ले जरूरी होता है कि अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें आपको रोजमर्रा की जिंदगी में खाने में उपयोग लाई जाने वाली कुछ चीजें ऐसी होती है जो आपके स्वास्थ के साथ साथ दातों के लिए भी खतरनाक साबित हो सकती है। और इससे काफी कम उम्र में ही आपके दांत टूटने लग जाएंगे  इसलिए दांतों की उम्र लंबे समय तक बनी रहे इसके लिए शामिल करें  हेल्दी (Healthy Teeth) फूड्स

दांतों में कैविटी, मसूड़ों में सूजन, दर्द, खून निकलने की समस्या को दूर करने के लिए ये चार 4 सुपरफूड्स (Foods for Strong Teeth) आपके दातों की उम्र को बढ़ाने में मदद करके है।

डार्क चॉकलेट से मजबूत होते हैं दांत

बैसे तो हर घर में बच्चों को ज्यादा चॉकलेट खाने से मना किया जाता हैं, क्योंकि इससे दांतों में सड़न पैदा होने लगती हैं। लेकिन ये गलत है, डार्क चॉकलेट का सेवन करने से दांत में मजबूती मिलती है। क्योकि, डार्क चॉकलेट में कोको अधिक मात्रा में पाया जाता है जिसमें टैनिन होता है। यह दांतों के मसूड़ों में होने वाली सूजन को दूर करने के साथ मजबूती प्रदान करने में मदद करता है, और दांतों में जमने वाले प्लाक को भी कम करता है।

सेब दांतों में कैविटी बनने को रोके

अक्सर उम्र बढ़ने के साथ दातं दर्द की समस्या भी बढ़ने लग जाती है। समय से पहले कमजोर दांत टुकडे टुकड़े में गिरने भा लग जाते है। यदि आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो अपने डाइट में सेब को शामिल करें। इसमें आयरन काफी मात्रा में मौजूद होता है, जो दांतों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इससे दांतों में कैविटी भी नहीं बनती है। सेब में अधिक मात्रा में मिनरल्स और विटामिन्स होते हैं, जो दातों के साथ साथ सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। सेब खाने से दांत साफ भी होते हैं।

संतरा हानिकारक बैक्टीरिया को करता है नष्ट

दातों की मजबूती के लिए विटामिन सी काफी का होना काफी अच्छा माना गया है और सके लिए संतरा एक बढ़िया उपचार है, क्योकि इसमें कैल्शियम, विटामिन डी के साथ इसमें कई तत्व ऐसे होते हैं, जो दांतों को स्वस्थ रखने में मदद करते है।  (Foods for Strong Teeth in Hindi) हैं। संतरे का जूस पीने से मुंह के अंदर मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं। मुंह की सड़ने खत्म होती है।

नट्स खाने से भी दांत रहते हैं हेल्दी

नट्स का सेवन शरीर के साथ साथ दातों के उपचार का एक असान तरीका है। विटामिन्स, मिनरल्स से भरपूर मूंगफली में कई ऐसे तत्व होते हैं, जो दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।