Lottery Scam जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं पूरी दुनिया में दिन प दिन क्राइम रेट बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में यूपी के कौशांबी जिले में रहने वाले एक युवक को अचानक ही 25 लाख की लॉटरी जितने का एक अनजान कॉल आया। 

उसने कॉल पर भरोसा किया और फिर उससे कुछ पैसे भरने को कहे गए। तभी उसने अपनी पूंजी उन्हे दे दी। और इतने बड़े scam का शिकार हो गया। अचानक उन लोगों ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया और युवक से संपर्क करना बंद कर दिया थक हार कर युवक ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और अब पुलिस छान बीन में लगी है। 

Lottery Scam का हुआ शिकार 

हाल ही में यूपी के कौशांबी जिले से एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दे साइबर क्राइम रेट में बढ़ रही संख्या में यह केस भी शामिल है। मामला सैनी कोतवाली क्षेत्र का है जहां युवक बन पुकार गांव से हैं। इन्हें अचानक एक अनजान कॉल आता है जिस पर इन्हें 25 लाख लॉटरी लगने की खुशखबरी दी जाती है जो कि महज एक लालच है। 

युवक ने इस खबर पर विश्वास करके खेत बेचकर 18 लख रुपए उन लोगों को भर दिए हैं। पैसे मिल जाने के बाद उन लोगों ने अपना मोबाइल नंबर स्विच ऑफ कर दिया है और अब युवक से संपर्क नहीं कर रहे हैं। साइबर क्राइम का शिकार होने के बाद युवक ने पुलिस स्टेशन में जाकर इसकी जानकारी दी है। 

Must Read

इस तरह हुए Scam का शिकार

मिडिया में सामने आ रही जानकारियां के मुताबिक युवक का नाम गोविंद सिंह पटेल है। इन्हे अचनाक एक अनजान कॉल आया जिसपर इन्हे 25 लाख की लॉटरी जितने की खबर बताई गई। इसके बाद इन लोगों ने उनसे 32 लाख रुपए का रजिस्ट्रेशन करवाने को कहा। और फिर धीरे धीरे इनसे कुल 18 लाख रुपए जमा कराए। उन्होंने पैसे जमा करने के लिए 6 महीने तक की तिथि दी थी। निर्धारित समय में गोविंद ने पैसे उनके खाते पर भिजवा दिए। 

आपको बता दे थोड़े-थोड़े पैसे अलग-अलग खाते पर लिए गए थे। और अंत में जब गोविंद को कुछ अजीब महसूस हुआ और उसने उनसे संपर्क करने की कोशिश की तो उन सभी का मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है और यह पैसे भरने के लिए गोविंद ने अपना खेत तक बेच दिया था। चिंता ग्रस्त होकर गोविंद ने इसकी पूरी जानकारी पुलिस को दी और अब पुलिस छानबीन करने में लगी हुई है।