IPL Team Selection 2024 इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के चर्चे अभी से शुरू हो गए हैं। आपको बता दे IPL के सभी टीम को 27 नवंबर से पहले अपनी टीम मेंबर्स के रिटन की जानकारी दे देनी है। ऐसे में CSK यानी कि चेन्नई सुपर किंग्स ने एक बहुत बड़ा ऐलान किया है।

CSK ने एक ऐसे चुनिंदा खिलाड़ी का नाम बताया है जो इस साल उनके टीम में नहीं रहेंगे। जानकारी से पता चला है कि इंग्लैंड के खिलाड़ी को धोनी ने अपने टीम में जगह नहीं देने का मन बना लिया है। आईए आपको बताते हैं इसके पीछे की खास वजह और आईपीएल की अन्य जानकारी के बारे में।

कब लगेगी IPL की बोली IPL Team Selection 2024

आईपीएल 2024 के लिए दर्शक अभी से उतावले हैं। आपको बता दे इस दौरान कौन से खिलाड़ी को कौन सी टीम मिलने वाली है और टीम सिलेक्शन के दौरान कौन से खिलाड़ी कितने की बोली पर बिकने वाले हैं इन सभी चीजों का फैसला बोली लगने वाले दिन होगा। जी हां हम बात कर रहे हैं 19 दिसंबर 2023 के उसे दिन की जिस दिन IPL टीम मेंबर्स की बोली लगने वाली है।

Must Read

बेन स्टोक्स पर आ रही बड़ी खबर

इंग्लैंड के लाजवाब खिलाड़ी बेन स्टोक्स पर बड़ी खबर सामने आ रही है। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मीडिया के साथ खबर साझा की है की इस वर्ष CSK के दिग्गज ऑल राउंडर, स्टोक्स पूरे IPL के दौरान उपल्ब्ध नही रहेंगे। इसलिए इस बार हो सकता है कि चेन्नई सुपर किंग्स से बेन स्टोक्स को बाहर कर दिया जाए। हालांकि अब तक इस खबर के सही होने की पुष्टि नहीं हुई है। चेन्नई सुपर किंग्स का ऐसा दावा है कि अगर किसी कारणवश बेन पूरे सेशन के लिए उपलब्ध रहते हैं तो उन्हें सीएसके की तरफ से खेलने का पूरा मौका दिया जाएगा।

पिछले वर्ष क्या थी बेन स्टोक्स की रकम 

आपको बता दे पिछले वर्ष के आईपीएल में बेन स्टोक्स को चेन्नई सुपर किंग्स ने 16 करोड रुपए में खरीदा था। आपको बता दे फ्रेंचाइजी का दावा है कि इतने बड़े रकम में वे कई खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ सकते हैं। अपनी काबिलियत और हुनर के कारण स्टॉकस आईपीएल में काफी महंगी कीमत पर बिकते हैं। इस दौरान ऐसा हो सकता है कि वह चेन्नई सुपर किंग्स से बाहर रहे।

वहीं अगर हम बात करें बेन स्टोक्स के IPL 2023 के प्रदर्शन की तो आपको बता दे इस दौरान उन्होंने मात्र दो ही मैच खेले थे। पिछले वर्ष आईपीएल के दौरान बेन चोटिल हो गए थे जिस वजह से केवल दो मैच के बाद उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। बेन स्टोक्स इंग्लैंड के एक बहुत ही प्रचलित ऑलराउंडर है।