Honda Shine And Hero Splendor Plus: आज के समय में होंडा तथा हीरों दोनों ही टू-व्हीलर कंपनियां हमारे देश में अच्छी मानी जाती है। दोनों कंपनियों की बहुत सी वाइकें बाजार में उपलब्ध है। जिनका प्रयोग लाखों लोग करते हैं। इन दोनों कंपनियों पर देश के लोग भरोसा करते हैं। Honda Shine और Hero Splendor Plus दोनों बाइकें इन दोनों कंपनियों की बेहतरीन बाइकें हैं। लेकिन कुछ लोग इनमें से एक बाइक खरीदने से पहले अक्सर कन्फ्यूज हो जाते हैं कि उनके लिए कौन सीबएक अच्छी रहेगी। यदि आप भी इन दोनों बाइक्स को लेकर कन्फ्यूज हैं तो आज हम आपको इन दोनों के बीच के अंतर को बता रहें हैं।

Honda Shine के फीचर्स

इस बाइक में आपको Air Cooled, 4 Stroke, BS-VI इंजन दिया जाता है। यह इंजन 11 Nm @ 6000 rpm टॉर्क उत्पन्न करता है। इस बाइक में कंपनी ने 10.5 L का फ्यूल टैंक दिया हुआ है। बाइक के ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो इसमें कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। इस बाइक में 124 cc का इंजन दिया गया है। किक और सेल्फ स्टार्ट दोनों तरीकों से यह बाइक स्टार्ट हो सकती है। इसमें Halogen लाइट दी गई है। 12 V/4 Ah की बैटरी इस बाइक में दी जाती है। इस बाइक की शुरूआती कीमत 78,687 – 84,187 रूपए है।

Hero Splendor Plus के फीचर्स

इस बाइक में कंपनी सिंगल-सिलेंडर और एयर-कूल्ड इंजन प्रदान करती है। यह इंजन 7,500rpm पर 10.7bhp टॉर्क उत्पन्न करता है। इसके साथ 5 स्पीड गियरबॉक्स को जोड़ा गया है। 80km की रेंज यह बाइक आपको प्रदान करती है। इसमें 130mm के ड्रम ब्रेक भी दिए गए हैं। 10.5 लीटर का फ्यूल टैंक इसमें दिया गया है। इसके अलावा इस बाइक में आपको USB चार्जर की सुविधा भी दी जाती है। 77,378 रूपए इसकी शुरूआती कीमत है।

आपको बता दें कि Honda Shine तथा Hero Splendor Plus दोनों ही दमदार तथा अच्छे माइलेज वाली बाइक हैं। इसी कारण लोग इन बाइकों को जमकर खरीदते हैं। यदि आप भी इनमें कोई एक बाइक खरीदने का विचार कर रहें हैं तो अपनी आवश्यकता अनुसार कोई भी एक बाइक खरीद सकते हैं।