आज के समय में महंगाई बढ़ती जा रही है। खाद्य वस्तुओं से लेकर पेट्रोल डीजल तक के दाम लगातार बढ़ते जा रहें हैं। ऐसे में अब शादियों का सीजन भी शुरू हो चुका है अतः अब सरसों तेल की काफी खपत बढ़ जाती है। ऐसे में यदि आप अभी भी सरसों तेल को खरीदते हैं तो यह आपके लिए बेहतरीन मौका है। आपको बता दें कि देश के कई स्थानों पर सरसों तेल का मूल्य काफी कम दर्ज किया जा रहा है।

जानकारी दे दें की यदि इस समय भी आप सरसों तेल को खरीदते हैं तो आपको वह अपने उच्चतम रेट से 65 रुपये तक कम में मिल जाता है। बाजार के जानकार लोगों का कहना है कि इस समय यदि आप सरसों तेल को नहीं खरीदते हैं तो आपको आगे महंगाई का सामना करना पड़ना सकता है क्यों की सरसों तेल की कीमतें आगे बढ़ सकती है।

सरसों के तेल के ताजा भाव

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सरसों के तेल का दाम भाव काफी सस्ता चल रहा है। यहां से सरसों तेल को खरीदने में काफी बड़ा लाभ है। लोगों का कहना है कि आगे तेल के दाम बढ़ सकते हैं अतः वर्तमान में तेल को खरीदने का अच्छा मौका है। आपको बता दें कि मुजफ्फरनगर में सरसों तेल का भाव 145 रुपये प्रति लीटर चल रहा है।

दूसरी ओर हाथरस में भी सरसों तेल के दाम काफी कम है। अतः यहां भी सरसों तेल को खरीदने वाले लोगों की भीड़ बाजार में उमड़ पड़ी है। बता दें कि हाथरस में सरसों तेल के दाम 143 रुपये प्रति लीटर चल रहें हैं। इसके अलावा वहीं बुलंदशहर में बीती 24 जनवरी की तारीख को सरसों तेल के दाम 145 रुपये प्रति लीटर देखने को मिले थे। कुल मिलाकर देखा जाए तो अभी सरसों के तेल के दाम काफी कम चल रहें हैं। जिनका लाभ आम आदमी ले सकता है।

अन्य शहरों में सरसों के तेल के दाम

उत्तर प्रदेश के जिला मेरठ में आप सरसों के तेल को 144 रुपये प्रति लीटर में खरीद सकते हैं। यहां भी सरसों तेल के दाम काफी कम देखने को मिल रहें हैं। जिसका लाभ बड़ी संख्या में लोग उठा रहें हैं। कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सरसों तेल के भाव काफी कम चल रहें हैं। दूसरी ओर बाजार के जानकारों का मानना है कि यह सरसों तेल को खरीदने का अच्छा मौका है क्यों की आगे इसके दाम बढ़ सकते हैं।