Health Benefits क्या आपने कभी रागी के आटे के बारे में सुना है। अगर हां तो आप भी जानते होंगे की रागी के आटे के लड्डू बनते हैं। पर बहुत ही कम लोग इसके इन फायदे के बारे में जानते हैं। आईए आपको इसके फायदे और स्वादिष्ट लड्डू बनाने के तरीके के बारे में बताते हैं।

आमतौर पर रागी के आटे का इस्तेमाल ऐसे घरों में होता है जहां कोई बीमार हो। मगर अगर इसी रागी के आटे के आप लड्डू बना ले तो इसे बच्चों बुजुर्गों एवं बड़ों सभी के द्वारा बहुत पसंद किया जाएगा। आज हम आपको इसके कुछ विशेष फायदे के बारे में बताते हैं।

रागी के आटे का फ़ायदा Health Benefits

  • रागी के आटे में बहुत भारी मात्रा में आयरन होता है जो शरीर को एनीमिया से लड़ने की शक्ति देता है।
  • यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में बहुत सहायक होता है।
  • इस आटे में बहुत भारी मात्रा में फाइबर पाया जाता है जिससे पाचन तंत्र सही रहता है।
  • रागी के आटे में बहुत भारी मात्रा में कैल्शियम फास्फोरस पाए जाते हैं जो हड्डियों को मजबूत करते हैं।
  • बहुत हाई मात्रा में प्रोटीन और बहुत कम मात्रा में कैलोरी होने के कारण इससे वजन कम करने में भी सहायता मिलती है।

Must Read 

शिमला के फूड फेस्टिवल में बनाए गए रागी के लड्डू

हाल ही में हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में फूड फेस्टिवल का जश्न मनाया गया। इस दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने रागी के लड्डू बेच। रागी का लड्डू आम लोगों द्वारा इतना ज्यादा पसंद किया गया कि उनकी सेल बहुत अच्छी हुई। इस दौरान जब उनसे इस लड्डू के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि इसे लगातार 1 से 2 घंटे तक शुद्ध घी में पकाया जाता है।

शुद्ध घी में लगातार पकाने के कारण लड्डू की कड़वाहट खत्म हो जाती है और खूबसूरत सी महक आ जाती है। इस लड्डू को गुड़ की चाशनी में बनाया जाता है मगर फिर भी इसमें गुड़ की मात्रा बहुत कम होती है इसलिए शुगर पेशेंट भी इसका सेवन कर सकते हैं। सेहत के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होते हैं ये लड्डू।