नई दिल्ली। बीएसएनएल का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान मार्केट में आ गया है। एक साल तक सबकुछ फ्री देने वाले इस प्लान की कीमत की कम है। BSNL ने अपने यूजर्स के लिए खास ऑफर पेश किया है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने अपने 365 दिनों की वैलिडिटी वाले दो प्लान सस्ते कर दिए हैं। भारत संचार निगम लिमिटेड ने मदर्स डे के मौके पर इस ऑफर की घोषणा की है। BSNL के 1499 रुपये और 2399 रुपये वाले एनुअल प्लान के साथ इस ऑफर का लाभ लिया जा सकता है। ये दोनों प्लान खास तौर पर कम प्राइस में लंबी वैलिडिटी के साथ आते हैं, जिनमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री डेटा जैसे बेनिफिट्स मिलते हैं।
BSNL Recharge offer may 2026
बीएसएनएल ने अपने आधिकारिक X हैंडल से घोषणा करते हुए कहा कि मदर्स डे के मौके पर हर कॉल, वीडियो चैट और मोमेंट खास होता है। BSNL यूजर्स को 1499 और 2399 रुपये वाले प्लान में 5% का डिस्काउंट मिलेगा। यानी ये प्लान अब 200 रुपये तक सस्ते में मिलेंगे। हालांकि, यह ऑफर 10 मई से लेकर 17 मई तक ही वैलिड है और कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट और सेल्फकेयर ऐप पर ही मिलेगा। थर्ड पार्टी प्लेटफॉर्म से नंबर रिचार्ज कराने पर इस ऑफर का लाभ नहीं मिलेगा।
BSNL का 1499 रुपये वाला प्लान
भारत संचार निगम लिमिटेड का यह लॉन्ग वैलिडिटी वाला प्लान कई बेनिफिट्स के साथ आता है। इसमें यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। इसके अलावा यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS और कुल 24GB डेटा का लाभ दिया जाता है। इसमें डेटा के लिए कोई लिमिट सेट नहीं किया गया है। बीएसएनएल के इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को कुल 365 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जाती है।
BSNL का 2399 रुपये वाला प्लान
भारत संचार निगम लिमिटेड का यह रिचार्ज प्लान भी 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्रीपेड प्लान में भी यूजर्स को पूरे भारत में फ्री नेशनल रोमिंग और अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलता है। इसके अलावा यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS और डेली 2GB हाई स्पीड डेटा का लाभ मिलता है। इस तरह यूजर्स को कुल 730GB डेटा का लाभ मिलता है।