latest news

औंधे मुंह गिरने के बजाय आसमान छू रहा गोल्ड रेट, फिर भी 28 हजार सस्ता

औंधे मुंह गिरने के बजाय आसमान छू रहा गोल्ड रेट, फिर भी 28 हजार सस्ता

Gold, Silver Rate Today: सोने ने अपने अधिकतम मूल्य की तरफ रुख कर लिया है। एकबार नीचे आने के बाद फिर से उड़ान शुरू कर दी है। ड्यूटी बढ़ाने और देशवासियों से गोल्ड ना खरीदने की अपील के बाद भी सोना महंगा हो रहा है। चांदी ने अपने रुख को फिर से सख्त कर लिया है। 3 लाख के करीब चांदी की कीमतें पहुँच गई है। सोना नीचे आने के आसार कम लग रहे हैं। चांदी के भी आसमान छूने के आसार हैं। सोना ना खरीदने की अपील पर लोग अमल कर लेते हैं तो गोल्ड गिर सकता हैं।

Gold Rate Today Updates: एक तरफ ग्लोबल संकट, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और विदेशी मुद्रा पर बढ़ता दबाव है, तो दूसरी तरफ पीएम मोजी की वह बड़ी अपील, जिसमें उन्होंने लोगों से एक साल तक गैर-जरूरी सोने की खरीदारी से बचने को कहा है. पीएम मोदी के इस बयान के बाद अब हर कोई जानना चाहता है कि क्या आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है? बीते दो दिन से सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली, हालांकि आज निवेशकों ने मुनाफावसूली पर जोर दिया. ऐसे में निवेशक से लेकर शादी-ब्याह की तैयारी कर रहे परिवार तक, हर कोई आज के ताजा रेट पर नजर बनाए हुए है.

Gold, Silver Rate Today LIVE Updates: ग्राहकों की पसंद और मांग में बदलाव
पश्चिम एशिया संकट और कच्चे तेल की कीमतों में अस्थिरता के कारण यह उच्च ड्यूटी अगले एक साल तक बनी रह सकती है. इसका सीधा असर बाजार की बिक्री पर पड़ेगा, जिससे सोने की खपत (Volume) में 10-15% की गिरावट आने का अनुमान है. बढ़ती कीमतों को देखते हुए ग्राहक अब भारी गहनों के बजाय हल्के वजन वाली ज्वेलरी (Light-weight jewellery) खरीदने को प्राथमिकता देंगे. उद्योग जगत इस स्थिति पर चर्चा करने के लिए जल्द ही एक बड़ी बैठक करने वाला है.

Gold, Silver Rate Today LIVE Updates: चांदी में आज क्या है खास?
आज चांदी में करैक्शन देखा जा रहा है.

MCX पर भाव करीब ₹2.94–₹2.96 लाख प्रति किलो के बीच ट्रेड कर रहा है.

रिटेल मार्केट में ज्यादातर शहरों में कीमत ₹3 लाख/kg के आसपास बनी हुई है.

चेन्नई और दक्षिण भारत में रेट थोड़ा ज्यादा रहता है.

Gold, Silver Rate Today LIVE Updates: देश के बड़ शहरों में सोने की कीमतें (प्रति 10 ग्राम)
दिल्ली- 1,62,260

मुंबई- 1,62,330

कोलकाता- 1,62,330

चेन्नई- 1,64,180

बेंगलुरु- 1,62,330

हैदराबाद- 1,62,330

अहमदाबाद- 1,62,380

 

Verified Source Google News tazahindisamachar.com ✓ Trusted

Journalist at TimesBull