latest news

बिगड़ रहे, खत्म हो सकता सब कुछ’, PM मोदी के बयान से मची अफरा तफरी

बिगड़ रहे, खत्म हो सकता सब कुछ’, PM मोदी के बयान से मची अफरा तफरी

PM Modi Tour: नीदरलैड्स के द हेग में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया को ऊर्जा संकट को लेकर आगाह किया. पीएम मोदी ने कहा कि लगातार युद्ध और वैश्विक अस्थिरता दशकों के विकास को उलट सकती है और बड़ी आबादी को फिर से गरीबी में धकेल सकती है. इस दौरान पीएम मोदी दुनिया को भारत की उपलब्धियां भी बताई.

हालात अच्छे नहीं हुए तो खत्म हो सकता सब कुछ: PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ‘आज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां भी हैं. पहले कोरोना आया, फिर युद्ध होने शुरू हो गए और अब ऊर्जा संकट है. ये दशक दुनिया के लिए आपदाओं का दशक बन रहा है. अगर यह स्थिति जल्द नहीं बदली, तो बीते दशकों की उपलब्धियां खत्म हो सकती है. दुनिया की आबादी का एक बड़ा हिस्सा फिर से गरीबी के जाल में फंस सकता है.’

पीएम मोदी ने अपने देश की उपलब्धि का जिक्र करते हुए कहा, ‘बीते वर्षों में भारत ने धरती से चंद्रमा की दूरी जितनी है, उससे भी 11 गुना अधिक ऑप्टिकल फाइबर बिछाया है. एक दशक पहले हम मोबाइल फोन इंपोर्ट करते थे, आज भारत दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल मैन्यूफेक्चरर है. इसके अलावा आज के भारत की एक और पहचान है. आज का भारत इनोवेशन पॉवर है. आज हमारे डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर की चर्चा पूरी दुनिया में होती है. ये भारतीयों के इनोवेशन का बहुत बड़ा प्रमाण है.’

Faq: नीदरलैंड में मोदी ने क्या कहा

पीएम मोदी ने कहा, ‘आज हमारा भारत बहुत बड़ा सपना देख रहा है. आज देश कह रहा है- हमें सिर्फ ट्रांसफॉर्मेशन नहीं चाहिए, हमें बेस्ट चाहिए, हमें फास्टेस्ट चाहिए. इसलिए जब भारत में Aspirations Unlimited हैं, तो Efforts भी Limitless हो रहे हैं. आज भारत का युवा आसमान छूना चाहता है. आज का भारत एक अभूतपूर्व परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है. आपने हाल में देखा होगा कि दुनिया की सबसे बड़ी और सफल AI समिट भारत ने आयोजित की. उससे पहले G-20 की सफल समिट भी भारत ने आयोजित की थी.

पीएम मोदी ने कहा, ‘स्टार्टअप आज भारत के युवाओं का मिजाज बन चुका है. 12 साल पहले देश में 500 से भी कम स्टार्टअप्स थे. आज ये संख्या बढ़कर दो लाख से ज्यादा हो गई है. स्टार्टअप की दुनिया में 2014 में भारत में सिर्फ चार यूनिकॉर्न थे, आज यहां करीब सवा सौ यूनिकॉर्न हैं. 2025 में ही करीब 44 हजार और नए स्टार्टअप रजिस्टर हुए हैं. आज एआई, डिफेंस और स्पेस सेक्टर में हमारे स्टार्टअप बहुत शानदार काम कर रहे हैं.

विदेश दौरे पर पीएम नरेंद्र मोदी ने क्या कहा

पीएम मोदी ने कहा, ‘समय के साथ रिसर्च और इनोवेशन का ये कल्चर और विराट होता जा रहा है. पिछले साल भारत में लाखों से अधिक पेटेंट्स फाइल किए गए हैं. भारत चिप मेकिंग में सेमीकंडक्टर सेक्टर में भी बड़े कदम उठा रहा है. फिलहाल भारत में 12 सेमीकंडक्टर प्लांट काम कर रहे हैं. इनमें से दो प्लांट्स में प्रोडक्शन भी शुरू हो चुका है. अब चिप भी डिजाइन इंडिया, मेड इन इंडिया होगी. आज भारत इनोवेशन पावर है. हमारे डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर की चर्चा आज पूरी दुनिया में होती है. ये भारतीयों के इनोवेशन का बहुत बड़ा प्रमाण है.’

Verified Source Google News tazahindisamachar.com ✓ Trusted

Journalist at TimesBull