latest news

6 हजार रुपये कम में मिल रहा Samsung Galaxy A36 5G स्मार्टफोन

6 हजार रुपये कम में मिल रहा Samsung Galaxy A36 5G स्मार्टफोन

Samsung ने मार्च में अपना मिड रेंज फोन Samsung Galaxy A36 5G लॉन्च किया था जो कि अब भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। अगर Samsung Galaxy A36 5G खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। Galaxy A36 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यहां हम आपको सैमसंग गैलेक्सी ए36 5जी पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर और कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Samsung Galaxy A36 5G Discount & Offers

Samsung Galaxy A36 5G का 8GB/128GB वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 28,999 रुपये में लिस्टेड है। वहीं यह स्मार्टफोन मार्च, 2025 में 32,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 1,920 रुपये डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत 27,079 रुपये हो जाएगी। यह फोन लॉन्च कीमत के मुकाबले में करीबन 5,920 रुपये सस्ता मिल रहा है।

Samsung Galaxy A36 5G Features & Specifications

Samsung Galaxy A36 5G में 6.7 इंच की FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2340×1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। Galaxy A26 5G में Exynos 1380 प्रोसेसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP67 रेटिंग से लैस किया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 के साथ आता है। यह फोन एक्सेलेरोमीटर, फिंगरप्रिंट सेंसर, जाइरो सेंसर, जियोमैग्नेटिक सेंसर, लाइट सेंसर, वर्चुअल प्रॉक्सिमिटी सेंसिंग सेंसर से लैस किया गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy A36 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 162.9 मिमी, चौड़ाई 78.2 मिमी, मोटाई 7.4 मिमी और वजन 196 ग्राम है।

 

Verified Source Google News tazahindisamachar.com ✓ Trusted

Journalist at TimesBull