latest news

Silver Price Today: चमक गई चांदी, 6 लाख रूपए के पार जाएगा भाव

Silver Price Today: चमक गई चांदी, 6 लाख रूपए के पार जाएगा भाव

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 11 May 2026 : पश्चिम एशिया में तनाव के बीच चांदी की कीमतों (Silver Rate Today) में लगातार उठापटक हो रहा है। दो दिन बाद आज बाजार ओपन होने बाद फिर बढ़ोतरी हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 6.18% बढ़कर यानी 16190 रुपये तेजी के साथ 2,78,112 रुपये किलो हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 2,61,922 रुपये किलो पर बंद हुआ था। इस साल 29 जनवरी को चांदी का वायदा भाव 4,20,048 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड हाई लेवल पर था। उधर अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में 3,700 रुपये या 1.42 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह 2,65,000 रुपये (सभी टैक्स मिलाकर) प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछली सत्र में चांदी 2,61,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोमवार सुबह तक चांदी 2,55,600 रुपये किलो थी, जो दोपहर तक 255300 रुपये किलो हो गई। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 2,56,400 रुपये किलो हो गई। जबकि गुडरिटर्न्स मुताबिक चांदी 2,75,000 रुपये प्रति किलो है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर चांदी मामूली गिरावट के साथ 80.28 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। आगे आप देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भाव (Silver Jewellery Rates) जान सकते हैं, जिससे गहने खरीदने वालों को अपने शहर के लेटेस्ट रेट की जानकारी आसानी से मिल सके।

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच पिछले कारोबारी दिन निवेशकों की मुनाफावसूली का असर भारतीय सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों पर देखने को मिला। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली में लगातार चार दिनों की तेजी के बाद चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। चांदी 200 रुपये टूटकर 2,61,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई, जबकि गुरुवार को इसका भाव 2,61,500 रुपये प्रति किलोग्राम था। हालांकि, वैश्विक बाजार में हाजिर चांदी की कीमत तीन प्रतिशत से अधिक बढ़कर 81.14 डॉलर प्रति औंस पहुंच गई।

वहीं, वायदा बाजार में चांदी की कीमतों में मजबूती देखने को मिली। पश्चिम एशिया संकट के बीच शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जुलाई डिलीवरी वाले चांदी कॉन्ट्रैक्ट का भाव 3,660 रुपये यानी 1.42 प्रतिशत बढ़कर 2,62,200 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी की कीमतों में तेजी बनी रही। न्यूयॉर्क में चांदी 2.72 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80.59 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

 

Verified Source Google News tazahindisamachar.com ✓ Trusted

Journalist at TimesBull