latest news

सपने में लोगों से मदद मांगती थी लाश, घटना स्थल पर पहुंच पुलिस के उड़े होश

सपने में लोगों से मदद मांगती थी लाश, घटना स्थल पर पहुंच पुलिस के उड़े होश

नई दिल्ली। सपने असल में सपने ही होते हैं, उनका हकीकत से कोई वास्ता नहीं होता। ऐसी बातें आपने खूब सुनी ही होंगी हालांकि एक शख्स के सपने ने पुलिस को एक गुमनाम लाश तक पहुंचा डाला। देखा जाए तो घटना किसी फ़िल्मी कहानी की तरह ही लगती है लेकिन बता दें की यह घटना पूरी तरह से प्रामाणिक है। जानकारी दे दें की यह घटना महाराष्ट्र के रत्‍नागिरी के भोस्‍ते घाट से सामने आयी है।

युवक को सपने में दिखी लाश

जानकारी दे दें की महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के निवासी निकित को सपने में एक लाश दिखाई पड़ती थी। यह लाश उससे बार बार मदद की गुहार लगाती थी। निकित ने इस तथ्य के बारे में जानकारी के लिए खेड़ पुलिस थाने में अपनी बात रखी। पुलिस थाने में दर्ज FIR के अनुसार निकित ने बताया की उसको सपने में खेड़ रेलवे स्टेशन के सामने स्थित पहाड़ी पर एक व्यक्ति का शव नजर आता है। वह शव उससे मदद की गुहार भी लगाता है। इस बारे में जब पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पुलिस भी हैरान रह गई।

पुलिस को मिला शव

आपको जानकर हैरानी होगी की इस मामले की जांच जब पुलिस ने की तो पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए। उन्होंने देखा की सपने में दिखाई पड़ने वाले स्थान पर आम के पेड़ के नीचे एक शव पड़ा हुआ है। शव सड़ चुका तथा उससे बदबू आ रही थी। वहीं पेड़ की डाली पर प्लास्टिक की रस्सी के साथ एक तौलिया भी लटकी हुई थी। शव से कुछ ही दूरी पर मृतक व्यक्ति का सर भी पुलिस को मिला। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने पर एफआईआर दर्ज कर ली। वर्तमान में पुलिस शव की पहचान करने में जुटी हुई है।

निकित को ही सपने में क्यों दिखा शव

इस पूरे मामले में सबसे हैरानी भरा तथ्य यह है की निकित आर्य तथा सपने का आपस में क्या संबंध है। आखिर सपना निकित को ही क्यों नजर आया। इसके बारे में जानने के लिए पुलिस ने निकित की हिस्ट्री को खंगाला तो पता लगा की वह कुछ दिन पहले गोवा गया था और वहां से गुजरात गया था। वहीं निकित का कहना है की गोवा जाने के बाद में उसे क्या हुआ था इस बारे में उसको कुछ याद नहीं है। निकित ने कहा की सपना आने के बाद में वह उस शव की तलाश में खेड़ आ गया था। निकित ने उस जंगल का एक वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जहां से पुलिस को वह शव बरामद हुआ है।

Verified Source Google News tazahindisamachar.com ✓ Trusted

Journalist at TimesBull