latest news

1 से 8वीं कक्षा तक के स्टूडेंट्स के बैंक में सरकार ने डाला पैसा, ऐसे करें चेक

1 से 8वीं कक्षा तक के स्टूडेंट्स के बैंक में सरकार ने डाला पैसा, ऐसे करें चेक

Free School Uniform Amount: राजस्थान के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 1 से 8 तक के लाखों विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। सत्र 2026-27 के लिए राज्य सरकार ने बजट घोषणा की अनुपालना में निःशुल्क यूनिफॉर्म सहायता राशि का भुगतान सीधे छात्रों के बैंक खातों में करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद ने इस संबंध में आदेश जारी कर डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के लिए मिशन मोड पर काम शुरू कर दिया है।

पांच दिन में पूरा करना होगा बैंक डेटा फैच करने का काम
राजस्थान परियोजना निदेशक रश्मि शर्मा की ओर से जारी आदेश के अनुसार अब स्कूलों को शाला दर्पण पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थियों के जनआधार से लिंक बैंक खातों का डेटा फैच (प्राप्त) करना होगा।

इसके लिए पोर्टल पर नया मॉड्यूल लाइव कर दिया है। जिला परियोजना समन्वयकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पांच दिनों के भीतर अपने कार्यक्षेत्र के सभी पात्र विद्यार्थियों के खातों की जानकारी पोर्टल पर अपडेट करवाएं ताकि सहायता राशि ट्रांसफर करने की अग्रिम कार्यवाही समय पर हो सके।

जनआधार बना बड़ी शर्त, बैंक से लिंक होना जरूरी
शिक्षा परिषद ने साफ किया है कि सहायता राशि केवल उन्हीं विद्यार्थियों को मिलेगी जिनका जनआधार कार्ड बना है। साथ ही जनआधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होगा। इसके लिए शाला दर्पण पोर्टल पर डेटा प्रमाणित होगा। जिन विद्यार्थियों के पास जनआधार कार्ड नहीं है या जिनका खाता लिंक नहीं है, उनके लिए शिक्षा विभाग ने विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

Verified Source Google News tazahindisamachar.com ✓ Trusted

Journalist at TimesBull