हमारे देश में, सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव एक आम घटना है। इसके पीछे कई कारण होते हैं, जैसे वैश्विक बाजार की स्थिति, मांग और आपूर्ति, राजनीतिक अस्थिरता, और मुद्रास्फीति की दर। ये कीमतें न केवल निवेशकों के लिए, बल्कि सामान्य उपभोक्ताओं के लिए भी महत्वपूर्ण होती हैं।

जो विवाह जैसे शुभ अवसरों पर इन धातुओं की खरीदारी करते हैं। इसलिए, निवेश और खरीदारी के निर्णय लेते समय इन कीमतों पर नजर रखना जरूरी हो जाता है। बाजार की इन गतिविधियों को समझना और पूर्वानुमान लगाना वित्तीय निर्णय लेने में सहायक हो सकता है।

यदि आप इस समय सोने और चांदी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने और चांदी के भाव में उछाल देखा गया है। बता दें कि सोना एक बार फिर से अपने नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। ऐसे में यदि आप सोने और चांदी के गहने बनवाने का प्लान कर रहे हैं तो आपको एक बार इसकी कीमत को जरूर चेक कर लेना चाहिए।

सर्राफा व्यापारी व इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के एक सदस्य ने बताया कि सोने और चांदी के भाव में उछाल देखा आया है। बता दें कि प्रति किलो चांदी की कीमत में 1300 रुपए का उछाल देखा गया है। जिससे अब चांदी की प्रति किलो 85,300 रुपए के भाव में बेची जाएगी। तो वहीं कल शाम तक चांदी को 84,000 रुपए की कीमत से बेचा गया था।

तो वही 10 ग्राम सोने की कीमत 572 रुपए महंगी हो गई है, जिसके बाद अब ये 69,936 रुपए का हो गया। लेकिन कारोबार बंद होने पर सोने की कीमत में 538 रुपए की बढ़त देखी गई है और इसके बाद अब ये 69,902 रूपये के भाव पर बंद हो गया है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस साल अब तक सिर्फ तीन महीने में ही सोने के दाम 6,600 रुपए बढ़ चुके हैं। साल के शुरूवात में 1 जनवरी को सोने की कीमत 63,302 रुपए थी।

झारखंड की राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 66,200 रुपए, 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 69,510 रुपए दर्ज की गई है। तो वहीं चांदी की प्रति किलो 85,300 रुपए के भाव से बेची जा सकती है।