Smartphone

BSNL डायरेक्ट कनेक्ट टू सैटेलाइट, कीमत लाखों में सुनकर उड़े होश!

BSNL डायरेक्ट कनेक्ट टू सैटेलाइट, कीमत लाखों में सुनकर उड़े होश!

Low Budget Samsung Phone: सैमसंग मोबाइल और आईफोन को टक्कर देने में बीएसएनएल पीछे नहीं है। बीएसएनएल ने अभी अपना जांबाज उतार दिया है। सेटेलाइट फ़ोन की लॉन्चिंग ने सभी के होश उड़ा दिए हैं। जिन इलाकों में मोबाइल टावर नहीं होते, वहां अब फोन पर बात करना मुमकिन हो गया है। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपना नया सैटेलाइट फोन पेश किया है जो सीधे अंतरिक्ष में मौजूद सैटेलाइट से जुड़ता है। इसकी कीमत 1,34,166 रुपये है। इसे खास तौर पर सेना, आपदा प्रबंधन टीम, खदानों में काम करने वालों और समुद्र या दूर-दराज के इलाकों में रहने वालों के लिए बनाया गया है ताकि वे मुश्किल समय में भी संपर्क कर सकें।

यह फोन आम लोगों के लिए नहीं है क्योंकि सैटेलाइट फोन को लेकर देश में सुरक्षा के कड़े नियम हैं। इसे खरीदने के लिए सरकार के दूरसंचार विभाग से लिखित में इजाजत लेना जरूरी है। बिना सरकारी इजाजत के इसे रखना गैरकानूनी है। इसे खरीदने के इच्छुक लोग अपने पास के बीएसएनएल ऑफिस से संपर्क कर सकते हैं। बीएसएनएल ने ग्राहकों को बताया है कि वे ज्यादा जानकारी के लिए 94651 01323 पर फोन कर सकते हैं या अपने पास वाले बीएसएनएल ऑफिस जा सकते हैं।

Samsung फोन की खासियत

यह फोन इनमारसैट कंपनी के नेटवर्क के साथ मिलकर काम करता है और इसे बहुत मजबूत बनाया गया है। इस फोन पर धूल और पानी का कोई असर नहीं पड़ता है। इसमें बहुत दमदार बैटरी दी गई है जो काफी समय तक चलती है ताकि जहां बिजली न हो वहां भी इसे लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके। इसमें इमरजेंसी के लिए एक एसओएस बटन है। अगर कोई मुसीबत में हो तो वह इस बटन को दबाकर तुरंत मदद मांग सकता है। बीएसएनएल का कहना है कि यह फोन पूरी तरह सुरक्षित है, इसमें बातचीत और मैसेज एन्क्रिप्टेड तरीके से भेजे जाते हैं जिन्हें कोई और पढ़ या सुन नहीं सकता है।

Samsung फोन की सर्विस और रिचार्ज प्लान

बीएसएनएल 1 जनवरी 2018 से यह सैटेलाइट सर्विस दे रहा है। जब इस फोन को खरीदने के लिए फॉर्म भरते हैं तो इसमें यह बताना होता है कि इसका इस्तेमाल किस जगह और किस काम के लिए करेंगे। इस फोन के लिए सरकारी और प्राइवेट काम करने वालों के लिए अलग-अलग प्लान हैं। सरकारी ऑफिसों के लिए प्रीपेड प्लान 3,500 रुपये महीने से शुरू होते हैं जिसमें फ्री कॉल की सुविधा मिलती है।

प्राइवेट इस्तेमाल करने वालों के लिए 3,500 रुपये, 5,835 रुपये और 11,670 रुपये महीने के पोस्टपेड प्लान हैं। अगर फ्री लिमिट खत्म होने के बाद बात करते हैं तो सरकारी ग्राहकों को 18 रुपये प्रति मिनट और प्राइवेट ग्राहकों को 25 रुपये प्रति मिनट के हिसाब से पैसे देने पड़ते हैं। इसके अलावा 200 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक के टॉप-अप वाउचर भी ले सकते हैं। यह फोन कोई आम गैजेट नहीं है बल्कि एक जरूरी मशीन है जिसका इस्तेमाल सिर्फ बहुत ज्यादा जरूरत होने पर ही करना चाहिए।

Verified Source Google News tazahindisamachar.com ✓ Trusted
gajendra sharma

ताज़ा हिंदी समाचार 2014 से हिंदी मीडिया जगत…