मानव की ही तरह जानवर भी अपनी भावनाएं जाहिर करते हैं। आपने कई जानवरों को गुस्सा करते हुए देखा ही होगा लेकिन क्या आपने किसी जानवर को ख़ुशी जताते हुए देखा है। आजकल ऐसा ही एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें आप एक घोड़े को ख़ुशी से झूमते उछलते देख सकते हैं क्यों की इस घोड़े को अपना “खोया पैर मिल जाता है।” इसके बाद में जैसे ही यह घोड़ा अपने चारों पैरों पर खड़ा होता है। इसकी ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहता है।

ख़ुशी से झूमने लगा घोडा

वीडियो में आप देख सकते हैं कि अपना एक पैर खोने के बाद में घोडा अपने टीम पैरों पर खड़ा है। जिसके बाद में घोड़े का मालिक उसको एक कृतिम पैर लगाता है। वह पहले घोड़े को मोजा पहनाता है तथा उसके बाद में उसको कृतिम पैर लगाता है। जैसे ही घोड़े को कृतिम पैर लगाया जाता है वह चलने के लिए बेताब हो जाता है। पहले घोडा थोड़ा लंगड़ाता है लेकिन जल्दी ही उसको अहसास हो जाता है की वह अब दौड़ सकता है। इसके बाद में घोड़ा जोर से दौड़ने लगता है।

वीडियो को लोगों ने बताया इंस्पायरिंग

आपको बता दें कि इस वीडियो को Figen नामक अकाउंट से शेयर किया गया है तथा अब तक इसको 9 मिलियन बार देखा जा चुका है। इस वीडियो पर अब तक 79 हजार से अधिक लाइक आये हैं। वीडियो के कमेंट बॉक्स में सभी यूजर्स ने अपने अपने विचार भी शेयरा किये हैं। एक यूजर ने लिखा है “जूनून और समर्पण से सबकुछ संभव है। घोड़े के जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए मालिक का जूनून देखना काफी इंस्पायरिंग है।” एक यूजर ने लिखा है “पशु प्रेम शायद सबसे बड़ी औषधि है।”