नई दिल्ली। शादी के समय हर लड़के लड़कियों की कुंडंली को मिलाकर देखा जाता है उन कपल्स के गुणों को देखकर यह नतीजा निकाला जाता है कि इनकी शादी कितनी सफल हो सकती है लेकिन इसके बारे में बहुत ही कम लोग जानते कि कुंडली से ज्यादा व्यक्ति की राशि का असर भी कपल्स की जिंदगी में विशेष महत्व रखता है। इसलिए हमेशा कुंचली के साथ साथ राशियों का मिलान करना भी ज्यादा जरूरी होता हैय़ हम आपको ऐसी ही राशियों के बारे में बताने जा रहे है कि किस दो राशि के लोगों की शादी उनके जीवन मे बन सकती है परेशानी का कारण।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जातकों की राशियां एक दूसरे के साथ काफी कम्फर्टेबल होती है तो कुछ राशियां एक दूसरे को बिल्कुल भी बर्दाश्त नही करती है। तो आइए जानते हैं कि कौन कौन सी ऐसी राशियां हैं जो शादी केलिए परफेक्ट जोड़ी साबित नहीं हो सकती है।

मकर और मेष राशि

यो दोनो राशि का स्वभाव एक दूसरे से विपरित होता है। जिस तरह से मकर राशि के लोगों मनमौजी स्वभाव के होते है वही मेष राशि वालें शांत और बेसब्र होते है जिससे दोनों का मेल नहीं बनता है। मेष राशि को हमेशा नियंत्रण में रखने के चलते मकर राशि के लोग परेशान रहते हैं जिससे तनाव बढ़ता हैं।

कुंभ और वृषभ राशि

कुंभ राशि वाले जिद्दी, आजाद ख्यालों वाले होते हैं। वहीं वृषभ राशि वालें शांत और एंकात में रहने वाले होते है। अगर कुंभ और वृषभ राशि वालों की जोड़ी बन जाता है तो इनके बीच ज्यादा लड़ाई झगड़ा होता है, वृषभ राशि के लोग कुंभ राशि वालों के विचारों से सहमत कभी नही होते हैं।

मीन और मिथुन राशि

मीन राशि वाले सहज स्वभाव के होते हैं वे मिथुन राशि के लोगों के स्वभाव से इतनी जल्दी मिल नही पाते। मिथुन राशि के लोग स्वार्थी स्वभाव के होते हैं जबकि मीन राशि के लोग दूसरों की भावनाओं का ख्याल रखते है। मीन राशि के लोग बेहद मददगार होते हैं। जिसके कारण दोनों का व्यवहार मेल नही खाता है। इसलिए दोनों अच्छी जोड़ी नहीं कहलाती है।

मेष और कर्क राशि

मेष राशि के लोग तेजतर्रार स्वभाव के होते हैं। जबकि कर्क राशि के लोग शांत स्वभाव के होते है। कर्क राशि वाले लोग दूसरों का ख्याल रखने वाले और अच्छे विचार के लोग होते हैं. एक-दूसरे के बिल्कुल विपरीत स्वभाव होने के कारण दोनों मे लड़ाई झगड़े बन रहते हैं।

वृषभ और सिंह राशि

वृषभ और सिंह राशि के लोगों का स्वभाव जिद्दी होता हैं. सिंह राशि वाले सिर्फ अपने बारे में ही सोचते हैं जिसकी वजह से सहज स्वभाव वाले वृषभ राशि वालों को दिक्कत होती है। सिंह राशि वाले चमक धमक के बीच रहना चाहते है। जबकि वृषभ राशि वाले अपनी ही दुनिया में रहना चाहते हैं जिसकी वजह से दोनों के बीच लड़ाई झगड़े बने रहते है।