नई दिल्ली। छोटे पर्दे की एक बड़ी स्टार रही Dipika Kakar भले ही शादी के बाद एक्टिंग की दुनियां से दूर है लेकिन सोशळ मीडिया पर वो अपने वीडियो और तस्वीरों को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती है। फैंस भी उनकी तस्वीरों को बेसब्री से इंतजार करते है। लेकिन इन दिनों दीपिका फिर से मां बनने को लेकर सुर्खियो में बनी हुई है। Dipika Kakar- Shoaib Ibrahim का बेटा रुहान (Dipika Kakar Son Ruhaan) अब एक साल का हो गया है। हाल ही में एक व्लॉग के द्वारा पति शोएब इब्राहिम ने दूसरे बच्चे को लेकर चुप्पी तोड़ी है। बता दें कि शोएब और दीपिका ने साल 2018 में निकाह किया था। एक्ट्रेस और शोएब ने एक बेटे का स्वागत किया था, जिसका नाम है।

दूसरे बच्चे को लेकर क्या बोले शोएब?

शोएब इब्राहिम ने अभी हाल में अपने व्लॉग में बेटे की हेल्थ इशु को लेकर अपडेट करते हुए दूसरे बच्चे को लेकर भी बात की, जिसने दीपिका की प्रेग्नेंसी की खबर और ज्यादा चर्चा में बन गई। एक्टर का कहना है कि अगर उनका दूसरा बच्चा होता है तो उन्हें बेबीज के बारे में होने वाली हर चीज के बारे में पहले पता होगा। हालांकि, उन्होंने बीवी की प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर कुछ नहीं कहा।

क्यों उड़ी प्रेग्नेंसी की अफवाह?

अभी हाल ही में दीपिका अपने बेटे और पति शोएब इब्राहिम के साथ झलक दिखला जा 11 के सेट पर स्पॉट पहुंची थीं। इस दौरान वो रेड सलवार-सूट पहने नजर आई थीं। उस दौरान दीपिका बार बार दुपट्टे से अपने पेट को छुपाते हुए देखी गई थी। इससे लोगों ने अनुमान लगाया कि वह प्रेग्नेंट हैं। हालांकि, एक्ट्रेस ने इस मामले में कोई रिएक्शन नहीं दिया।