बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा इन दिनों काफी विवादों में घिरी हुई है। हाल ही में उनके साथ कुछ ऐसी घटनाएं हुई हैं। जो उनके लिए काफी शॉकिंग था। उनकी घटना जिसकी वजह से वह काफी लाइमलाइट बटोर रही हैं। आपको बता दें कि बीते कुछ दिन पहले ही प्रीति जिंटा के साथ दो ऐसे हादसे हुए जिन्होंने उन्हें झकझोर कर रख दिया है। कुछ दिन पहले ही एक हादसा यह हुआ था। जब प्रीति जिंटा की बेटी जिया को एक अनजान महिला ने उनसे छीन कर जबरदस्ती किस कर लिया था। जिसके बाद प्रति जिंटा भी काफी सतर्क और घबरा सी गई थी। यह घटना उनके दिमाग से अभी निकल ही नहीं रही थी।

उन्होंने रिसेंट वीडियो फिर से शेयर किया है। जिसमें उनके साथ एक ऐसा घटना हुआ जो काफी हैरान कर देना वाला हैं। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसके साथ एक लंबा लेटर लिखकर अपनी भावनाओं को प्रकट किया है। उसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो शेयर किया हैं। जिसमे एक विकलांग भिखारी जो व्हीलचेयर पर होता है। वह किस तरीके से प्रीति जिंटा के कार के पीछे पैसे ना मिलने की वजह से भागने लगता है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि पैसे ना देने के वजह से वह आदमी उस कार का कैसे पीछा करने लग जाता है। जो काफी हैरान करने वाला है। इसी वजह से कहीं ना कहीं प्रीति जिंटा को अब दर्शकों द्वारा काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। यह दो घटनाएं ऐसी हुई है। जिन पर प्रीति जिंटा ने खुद अपनी भावनाओं को लंबे पैराग्राफ में लिखकर शेयर किया है।

वही लोगों ने इस वीडियो को देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है। इसके साथ ही बॉलीवुड के भी कई बड़े सेलिब्रिटी प्रीति जिंटा की समर्थन में खड़े हुए हैं। वही सबसे हैरान कर देने वाली बात यह है। प्रियंका चोपड़ा भी सबसे पहले आगे आई है। हालांकि इन दोनों में एक समय पर काफी नफरत हुआ करता था। एक टाइम ऐसा भी था। जब प्रति जिंटा प्रियंका पर घर तोड़ने वाले का आरोप लगाए थे।

 

डॉन पिक्चर रिलीज के दौरान प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान के बीच लव अफेयर की खबरें जोर शोर से थी। जिसकी वजह से गौरी खान और शाहरुख खान के बीच अनबन होने लगी थी, और इनके लव लाइफ और शादीशुदा जीवन पर बुरा असर पड़ने लगा था। जिस पर मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों पर प्रीति जिंटा से इस सवाल के जवाब को सुनकर हर कोई गंभीर सोच में पड़ गया था।

जब प्रीति जिंटा ने कहा “ऐसी महिलाओं के बारे में मेरी राय बहुत ही कम होती है। जो दूसरों के घर तोड़ती हैं। मुझे स्टार से चिपकने वाली ऐसी एक्ट्रेस से नफरत है। जो मर्दों को टॉप पर पहुंचने के लिए सीडी की तरह इस्तेमाल करती है। प्रीति जिंटा का यह बयान एक इंटरव्यू दौरान सामने आया था। जिसके बाद से बॉलीवुड में हंगामा मच गया था। लेकिन आपको बता दें कि प्रीति जिंटा के साथ बीते दिनों जो भी हादसे हुए हैं। उसमें सबसे पहले प्रियंका चोपड़ा उनके समर्थन में खड़ी हुई है। इन दिनों प्रीति जिंटा और प्रियंका चोपड़ा के बीच पुरानी सारे गिले-शिकवे दूर हो चुके हैं। वही ये दोनों एक बहुत अच्छी दोस्ती निभाते हैं।