latest news

2 दिन बाद लॉन्च होगा इंडिया का सबसे सस्ता फ़ोन, Moto G37 Power 5G फोन

2 दिन बाद लॉन्च होगा इंडिया का सबसे सस्ता फ़ोन,  Moto G37 Power  5G फोन

नई दिल्ली। मोटोरोला ने बीते महीने टेक मार्केट में अपनी ‘जी सीरीज’ के तहत Moto G37 और Moto G37 Power 5G फोन पेश किए थे। अब ये दोनों स्मार्टफोन भारतीय बाजार में एंट्री लेने के लिए तैयार हैं। कंपनी की ओर से घोषणा कर दी गई है कि वह आने वाली 19 मई को मोटो जी37 5जी और मोटो जी37 पावर 5जी फोन इंडिया में लॉन्च कर देगी। मोटोरोला ने फ्लिपकार्ट पर प्रोडक्ट पेज लाइव करते हुए इन अपकमिंग 5जी फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा भी कर दिया है।

Moto G37 5G और Moto G37 Power 5G फोन MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट पर लॉन्च किए जाएंगे। यह 6नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। गौरतलब है कि ग्लोबल मंच पर ये दोनों मोबाइल फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर लॉन्च हुए थे। यानी इंडियन मोबाइल यूजर्स को कुछ बेहतर परफॉर्मेंस मिलेगी।

मोटोरोला जी37 पावर 5जी फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी से लैस है जो फिजिकल रैम में 8जीबी तक की वचुर्अल रैम जोड़ती है। यह 5जी फोन 6.67-इंच की एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले सपोर्ट करता है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1050निट्स हाई ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कोर्निंग गोरिल्ला Glass 7i की लेयर दी गई।

फोटोग्राफी के लिए Motorola G37 Power 5G फोन में एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया गया है। पावर बैकअप के लिए मोटो जी37 पावर में 7,000एमएएच लगाई गई है। वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए 30W फास्ट चार्जिंग तकनीक मौजूद है। इसमें 6W reverse चार्जिंग का सपोर्ट भी मौजूद है।

Moto G37 5G Features

मोटोरोला जी37 पावर MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड बॉडी पर बना है जो इसे मजबूत प्रदान करती है। वहीं मोबाइल को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए इसे IP64 रेटिंग के साथ पेश किया गया है। इस फोन में वाईफाई, ब्लूटूथ, एनएफसी, 3.5mm हेडफोन जैक और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे विकल्प मौजूद हैं। वहीं यूजर्स को Google Gemini जैसे एआई फीचर्स भी मिलेंगे।

मोटोरोला जी37 5जी फोन का जिक्र करें तो इसमें 6.7 इंच की फुलएचडी+ एलसीडी स्क्रीन दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें भी 50 मेगापिक्सल डुअल कैमरा और 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया है। पावर बैकअप के लिए मोटो जी37 में 5200mAh बैटरी दी गई है जो 20W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन IP64 रेटिंग सपोर्ट करता है और बॉडी MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड है।

कीमत की बात करें तो Moto G37 Power को ग्लोबल मार्केट में 279 यूरो में लॉन्च किया गया था। यह कीमत इंडियन करंसी अनुसार 30,999 रुपये के करीब है। इस मोबाइल में 4GB RAM + 256GB storage दी गई थी। ऐसे में इंडिया में मोटोरोला जी37 पावर का प्राइस 20 हजार से 25 हजार रुपये के बीच रखा जा सकता है। वहीं Moto G37 का ग्लोबल प्राइस 199 यूरो था जिसे भारत में 20,000 रुपये से कम में लॉन्च किया जा सकता है।

Verified Source Google News tazahindisamachar.com ✓ Trusted

Journalist at TimesBull