latest news

बंदर को इंसान की तरह दौड़ता देख लोग हो रहे हैरान, रेस में दे सकता है मात

बंदर को इंसान की तरह दौड़ता देख लोग हो रहे हैरान, रेस में दे सकता है मात
नई दिल्ली। कहा जाता है कि बंदर में काफी कुछ खूबियां इंसान की तरह ही होती है। फर्क इतना है कि जंगल में रहनें के चलते इनका पूरा व्यवहार जंगली होता है। लेकिन कभी कभी वो ऐसा काम कर जाते है जो इंसान के लिए मिसाल बन जाती है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक बंदर इंसानों की तरह दो पैरों पर दौड़ता नजर आया। उसके इस अंदाज को देख लोग हैरान भी हो रहे हैं।
 जंगल में रहने वाला जानवर बंदर भले ही पेड़ की उंचाइयों पर रहता है लेकिन उसे भी मनुष्यों के बीच रहना काफी पसंद आता है। तभी तो यह जानवर आपको पके घर के आसपास, मंदिर सड़कों के बीच असानी से देखने को मिल जाएंगे।
लेकिन कभी कभी इनका एक जगह से दूसरी जगह पर कूदकर जाना उनकी लिए नुकसान दायक साबित होता है। जैसा की इस बंदर के साथ देखने को मिल रहा है। एक हाथ गंवा देने के बाद इस बंदर ने अपना काम बंद नही किया बल्कि दो पैरों की सहायता से वो अपना सभी काम पूरी करने की क्षमता रखता है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं।
वायरल हो रहा यह वीडियो प्राकृतिक जीवन पार्क (natural life park) का हैं। जिसमें एक बंदर ने अपना हाथ खो देने के बाद उसने दो पैरों पर चलना सीख लिया.” 19 सेकंड के वीडियो में आप देख सकते है कि बंदर पहले इंसान की तरह चलते हुए सीढ़ियों से नीचे उतरता है, तभी अचानक उसे कुछ नज़र आता है,और वो मुड़कर तेजी से दौड़ लगाने लग जाता है।
इस वीडियो में सबसे दिलचस्प बात उस समय देखने को मिलती है। कि बंदर को तेजी से दौड़ते समय रास्ते पर दो डरे हुए लोग मिलते है जिन्हें देखकर बंदर अपनी चाल को धीमा कर देता है। फिर धीमें धीमें चलते हुए वह  दौड़ना जारी रखता है।
देखें Video:
वीडियो के मिले लाखों व्यूज
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे है। जिसके चलते स वीडियो को अब तक लाखों व्यूज मिल चुके है।
https://youtube.com/shorts/xQZY-HK_8OY?si=MWHmtBjKgldZl9xy
Verified Source Google News tazahindisamachar.com ✓ Trusted

Journalist at TimesBull