latest news

Video ‘लाल घाघरा’ गाने पर पवन सिंह ने की हदें पार, एक्ट्रेस ने भी…

Video ‘लाल घाघरा’ गाने पर पवन सिंह ने की हदें पार, एक्ट्रेस ने भी…

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों भोजपुरी गानों का जबरदस्त ट्रेंड देखने को मिल रहा है। जिसमें पवन सिंह के गानों को लोग बार बार सुनना पसंद करते है। फिल्में पवन सिंह का शानदार अभिनय तो देखने को मिलता ही है, साथ ही में उनकी अवाज का जादू फिल्म में जान डाल देता है। इन दिनों इस स्टार का एक डासं वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें पावर स्टार पवन सिंह मशहूर सिंगर शिल्पी राज का नए गानें ‘लाल घाघरा’ में धमाल मचाते नजर आ रहे है।

अभी हाल ही रिलीज हुआ यह गाना लोगों को इतना पसंद रहा है कि यूट्यूब पर नंबर वन पर ट्रेंड करने लगा है। अब तक इस गाने को 7 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने का म्यूजिक काफी शानदार है। इस गाने को सुनने को बाद आप भी थिरकने पर मजबूर हो जाएंगे।

इस गानें में पवन सिंह ने अपनी आवाज दी है। साथ ही इस गाने में उनकी जोड़ी नम्रता मल्ला के साथ सुपहिट साबित हो रही है। इस जोड़ी ने इस गाने में रोमांस का तड़का लगाकर समें और अधिक जान डाल दी है। जिसे चलते फैंस इस गाने को बार बार देखना पसंद कर रहे हैं। उनकी बोल्ड केमिस्ट्री ने दर्शकों को दीवाना बना दिया है।

‘लाल घाघरा’गाने में पवन सिंह का स्वैग और नमृता मल्ला का बोल्ड अवतार लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। जिसके चलते इसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. गाने के धमाकेदार बीट्स, स्टाइलिश लुक और पवन सिंह की एनर्जी की फैन्स ने जमकर तारीफ की है।

Verified Source Google News tazahindisamachar.com ✓ Trusted

Journalist at TimesBull