नेशनल हाईवे पर लगने वाले Toll Plaza अब जल्द ही खत्म होने वाले हैं। इस बात की पुष्टि करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस बात का ऐलान कर दिया है।

उन्होने इस पर कहा कि अब देश में जल्द ही नया टोल कलेक्शन सिस्टम शुरू किया जाएगा। जिसके बारे में हम आपको पूरे डिटेल में इस लेख में बताने जा रहे हैं।

Satellite-Based होगा टोल कलेक्शन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस पर आगे कहा है कि, अब टोल बैरियर्स को Satellite-Based टोल कलेक्शन सिस्टम से बदला जाने वाला है। जिससे वाहनों से शुल्क काटने के लिए जीपीएस और कैमरे का इस्तेमाल किया जाएगा। गडकरी ने कहा कि नए Toll Collection System को इस साल मार्च से लागू किया जा सकता है। इसका परीक्षण करने के लिए GPS-Based टोल कलेक्शन का एक पायलट रन चलाया जा रहा है।

किस तरह से काम करेगा सिस्टम
आपको बता दें कि नए टोल संग्रह प्रणाली के अंतर्गत सीधे उपयोगकर्ता के बैंक खाते से शुल्क काटा जाएगा। टोल की राशि इस बात पर भी निर्भर करती है कि वाहन ने कितनी दूरी तय की है। इसकी सारी जानकारी जीपीएस से कलेक्ट की जाएगी। फिलहाल वाहन द्वारा तय की गई दूरी के बिना ही प्लाजा पर टोल शुल्क तय किया गया है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने क्या कहा
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल के अंतिन महीने दिसंबर में, गडकरी ने इस बात की घोषणा कर दी थी कि नई सैटेलाइट-आधारित टोल संग्रह प्रणाली को देश में जल्द लागू कर दिया जाएगा। लेकिन लोकसभा चुनाव के कारण चल रही आदर्श आचार संहिता की वजह से कार्यान्वयन को स्थगित कर दिया गया है। कल यानि कि 27 मार्च को गडकरी ने कहा कि नई टोल टैक्स प्रणाली समय और ईंधन को बचाने में सहायता मिलेगी।