भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री आज के समय में ऊंचे स्तर पर आ पहुंची है। इतना ही नहीं भोजपुरी एक्टर और एक्ट्रेस अपने बेहतरीन परफॉर्मेंस से बॉलीवुड को बराबर का टक्कर देते हैं। एक्टर जहा आपने एक्शन और डायलॉग डिलेवरी के वजह से काफी पसंद किए जाते हैं। वही एक्ट्रेस भी अपनी बोल्ड अदाओं और खूबसूरती से सबके दिलों को धड़का देती हैं। ऐसे में भोजपुरी इंडस्ट्री में ऐसी बहुत सी मशहूर एक्ट्रेस हैं।

जो बॉलीवुड की बड़ी बड़ी अभिनेत्रियों को खूबसूरती और कमाई के मामले में बराबर का टक्कर देती हैं। मोनालिसा(Monalisha) ,अक्षरा सिंह(Akashra Singh), काजल रघवानी (Kajal Raghwani) और रानी चटर्जी (Rani Chaterji) इस इंडस्ट्री में ऐसा बड़ा नाम हैं। जो अपनी फिल्मों के लिए काफी मोटी रकम वसूल करती हैं। तो चलिए जानते हैं,भोजपुरी एक्ट्रेस की पूरी फीस क्या हैं।

अक्षरा सिंह

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने इस इंडस्ट्री में अपनी खूबसूरती और अदाकारी से हर किसी को दिवाना बना रखा हैं। अक्षरा सिंह की एक झलक पाने को उनके फैंस बेताब रहते हैं। उनका कोई भी गाना और फिल्म रिलीज होते ही इंटरनेट पर तहलका मचा देता हैं। एक्ट्रेस ने भोजपुरी इंडस्ट्री से लेकर टीवी जगत में भी अपनी अदाकारी का बेहतरीन प्रदर्शन किया हैं। वही ये किसी भी फिल्म को करने के लिए। 10 से 15 लाख रुपए चार्ज करती हैं। वही अक्षरा के पास 50 से 60 करोड़ की संपत्ति हैं।

आम्रपाली दुबे

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने काफी कम समय में अपनी मेहनत और लगन से खुद का एक बड़ा नाम हासिल किया हैं। एक्ट्रेस की खूबसूरती और अदाकारी पर हर कोई मर मिटने को तैयार रहता हैं। वैसे तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी। लेकिन अब वो भोजपुरी इंडस्ट्री में एक बड़ी हीरोइन बन चुकीं हैं। उनका कोई भी फिल्म या गाना रिलीज होते ही उनके नाम से सुपरहिट हो जाता हैं। वो किसी भी फिल्म को करने के लिए 10 लाख तक की फीस चार्ज करती हैं। उनकी टोटल संपत्ति 14 करोड़ की हैं।

मोनालिसा

मोनालिसा ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने काम और अदाकारी से हर किसी को दिवाना बनाया हुआ हैं। वो अक्सर अपने बोल्डनेस और खूबसूरती के लिए काफी ज्यादा मशहूर हैं। उन्होंने ने इस इंडस्ट्री में काफी बेहतरीन अदाकारी दिखाई हैं। वही वो कुछ समय से इस भोजपुरी सिनेमा से दूरी बना रखीं हैं। मोनालिसा इस दिनों टीवी में अपनी अदाकारी दिखा रही हैं। एक किसी भी फिल्म को करने के लिए 7 से 10 लाख रुपए लेती हैं। वही उनकी कुल संपत्ति 18 करोड़ की हैं।

रानी चटर्जी

एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने भोजपुरी इंडस्ट्री से लेकर टीवी और वेब सीरीज में भी अपना अच्छा खासा नाम हासिल कर रखा हैं। वो अपनी एक्टिंग और खूबसूरती के मामले में अक्षरा सिंह और आम्रपाली दुबे जैसी बड़ी एक्ट्रेस को बराबर का टक्कर देती हैं। रानी किसी भी फिल्म को करने किए 8 से 12 लाख की फीस चार्ज करती हैं। एक्ट्रेस कुल 40.75 करोड़ की मालकिन है।

काजल रघवानी

काजल रघवानी भोजपुरी एक्ट्रेस में सबसे महंगी अभिनेत्रियों में से एक हैं। वो किसी भी फिल्म को करने के लिए 18 से 20 लाख रुपए चार्ज करती हैं। वही उनके पास टोटल 2 से 4 करोड़ की हैं।