नई दिल्ली: भोजपुरी इंडस्ट्री में दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) की फिल्मों के साथ साथ उनके सॉन्ग की जितनी तारीफ की जाए, कम है। उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री के कई सपरहिट फिल्में दी है। उनकी सफलता को देख फिल्म के डायरेक्टर तक अपनी झोली फैलाए लाइन में खड़ रहते है। जिनके बीच कई सफल एक्ट्रेस भी‘निरहुआ’ के साथ काम करने को ललायित रहती है।

इन दिनों ‘निरहुआ’ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) के साथ आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है। इस जोड़ी को एक साथ काम करते देख फैंस हमेशा बेताब रहते हैं। दोनों ने एक साथ मिलकर कई भोजपुरी फिल्में की हैं। इसके अलावा निरहुआ और आम्रपाली दुबे के पुराने गाने हमेशा सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते रहते हैं।

#Video- जायेदा ये जान ई त जगहे पे जाता | #निरहुआ और #आम्रपाली का सबसे Hot Song | Nirahua | Aamrapali

इस समय निरहुआ और आम्रपाली दुबे का एक गाना ‘जायेदा ये जान ई त जगहे पे जाता’ काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने में एक्ट्रेस का बेहद ही बोल्ड अवतार नजर आ रहा है। गाने में दोनों जबरदस्त रोमांस करते नजर आ रहे हैं। इस गाने को अब तक करोंड़ों व्यूज मिल चुके हैं।

वायरल हो रहे गाने के शुरुआत में निरहुआ कैदी के आउटफिट में नजर आ रहे हैं, वो जेल में बंद होते हैं और आम्रपाली दुबे के बारे में सोच रहे होते हैं।

इसके बाद निरहुआ अपनी पत्नी आम्रपाली दुबे संग क कमरे के अंदर रोमांस करना शुरू कर देते हैं। गाने में आप देख सकते हैं कि निरहुआ पहले तो एक्ट्रेस को बेडरूम लेकर जाते है। उसके बाद  अपनी गोद में बैठकर प्यार करना शुरू कर देते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस के दिल में आग लगी हुई है।

दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे के इस गाने पर फैंस धड़ल्ले से लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं। इस गाने को Nirahua Entertainment नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। यह कोई पहली बार नहीं है जब निरहुआ और आम्रपाली दुबे का कोई रोमांस वीडियो सोशल मीडिया पर तबाही मचा रहा है, इनके गाने आये दिन यूट्यूब पर ट्रेंड होते देखे गए है।