नई दिल्ली। किसी ने सच कहा है प्यार अंधा होता है, यदि किसी को प्यार हो जाए तो वह सिर चढ़ कर बोलता है। प्यार होने पर उम्र, मजहब समाज या गरीबी-अमीरी, कुछ नहीं देखता है। ऐसा ही एक प्यार देखने को तब मिला जब एक 24 साल की लड़की को अपनी मां की उम्र के शख्स से प्यार हो गया, इस प्यार के चक्कर में लड़की ने अपने ब्वॉयफ्रेंड तक को छोड़कर दिया। और उस नए प्यार से शादी रचा कर उसके बच्चे की मां बन गई। लोगों को हैरानी तब हुई जब कॉलेज के समय से साथ रहने वाले लड़के को नए प्यार के लिए पल भर में छोड़ दिया।

ये लड़की लंबे समय से कॉलेज में पढ़ने वाले लड़के के साथ डेट कर रही थी, दोनों ने शादी करने का फैसला किया, लेकिन शादी से ठीक पहले लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड को शादी से इनका कर कर दिया। इसकी वजह बना खुद की उम्र से 24 साल बड़ा नया प्यार, जी हां लड़की को अपने से 24 साल बड़े शख्स से प्यार हो गया, और उसके प्यार में लड़की इस तरह से दीवानी हुई कि, लड़की अमांडा कैनन ने अपनी मां की उम्र के शख्स से शादी रचा ली। और अब अमांडा बच्चे को जन्म देने वाली है। कई बार तो परिवार के साथ होनें पर लोग दामाद और सास को पति-पत्नी समझ बैठते हैं। लेकिन प्यार में पागल इस कपल को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।

 

पहली नज़र में ‘अंकल’ से हुआ प्यार
ये वाकया है साल 2017 का, जब अमांडा की रेडियो डीजे ऐस से नज़रें मिलीं। उस समय ऐस 54 साल के थे और 24 साल की अमांडा फर उनका दिल कुछ इस तरह से आया कि दोनों एक दूसरे के प्यार में पागल हो गए। डीजे ऐस तलाकशुदा थे, जो तलाक होने से इतने दुखी थे कि आगे कभी शादी नहीं करने की कसम खा कर बैठे थे। लेकिन अमांडा से उनकी नज़रें मिलते ही वे अपनी कसम भूल गए। पहले 4 साल तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया और अंत में जनवरी, 2021 में इस प्रेमी जोड़े ने शादी करली। शादी के एक साल बाद जून में उन्हें एक प्यारा सा बच्चा हुआ। जिससे दोनो काफी खुश हैं।