Aadhaar DOB Correction: आधार कार्ड भारत के सभी नागरिकों के लिए एक बहुत ही जरूरी डॉक्यूमेंट में से एक है। आप आधार कार्ड में नेम करेक्शन, एड्रेस करेक्शन तो करवा ही सकते है। लेकिन क्या आप जानते है की आप चाहे तो आपके डेट ऑफ बर्थ को भी आसानी से आधार कार्ड से अपडेट कर सकते है।

यदि आपके आधार कार्ड में आपका डेट ऑफ बर्थ गलत दर्ज है। और अब आप आपके आधार कार्ड में डेट और बर्थ को सही करवाना चाहते है। तो आपके जानकारी के लिए बता दे की आप आपके आधार कार्ड में काफी आसानी से डेट ऑफ बर्थ को अपडेट करवा सकते है। चलिए आधार कार्ड में डेट ऑफ बर्थ को अपडेट कैसे करें के तरीके के बारे में जनाते है।

आधार में DOB अपडेट करना हुआ आसान

आधार कार्ड में यदि आपका डेट ऑफ बर्थ गलत है, और आप यदि आपके डेट ऑफ बर्थ को सही करवाना चाहते है। तो आपको इसके लिए आपके पास के किसी नजदीकी आधार सेवा केंद्र में जाना होगा। क्यूंकि आप ऑनलाइन आधार में DOB को अपडेट नहीं कर सकते है।

आप आपके आधार कार्ड में गलत डेट ऑफ बर्थ को चेंज यानी अपडेट कर सकते है। लेकिन आधार कार्ड में आप आपके Date Of Birth को सिर्फ एक बार ही अपडेट कर सकते है। यदि आप आपके डेट ऑफ बर्थ को आधार कार्ड में अपडेट करना चाहते है। तो आप नीचे बताएं गए आसान तरीके को फॉलो कर सकते है –

Step 1 – आधार में डेट ऑफ बर्थ को अपडेट करने के लिए आपको सबसे पहले आपके पास के किसी आधार सेवा केंद्र में जाना होगा।

Step 2 – आधार सेवा केंद्र में जाने के बाद, आपको आधार कार्ड को अपडेट करवाने के लिए आधार करेक्शन फॉर्म को लेना होगा।

Step 3 – आधार करेक्शन फॉर्म को लेने के बाद आपके सभी जानकारी को अच्छे से फॉर्म में दर्ज कर देना होगा। और आप क्या अपडेट करवाना चाहते हैं उसे भी संपूर्ण जानकारी के साथ फॉर्म में अपडेट कर दीजिएगा।

Step 4 – आधार फॉर्म को भर देने के बाद आपको उसे आधार अधिकारी को जमा करना होगा। फॉर्म को जमा कर देने के बाद आधार अधिकारी आपके बायोमेट्रिक को वेरीफाई करेंगे उसके बाद आपको आधार अधिकारी को ₹50 का भुगतान करना होगा।

Step 5 – आधार अधिकारी को 50 रुपए का भुगतान करने के बाद, आपको एक URN नंबर दिया जाएगा जिसके जरिए आप आपके आधार अपडेट के स्टेटस को चेक कर सकते है।

तो इस तरीके से आप बहुत ही आसानी से आपके आधार कार्ड में डेट ऑफ बर्थ को अपडेट कर सकते है। आपको बता दे की डेट ऑफ बर्थ अपडेट होने में 1 हफ्ते से लेकर के दो हफ्ते तक का समय लग जाता है। आप DOB को सिर्फ 1 बार ही अपडेट कर सकते है।