Nothing Phone (2a) – Nothing Phone ने भारत में Nothing Phone (2a) का नया कलर वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। जिस कलर वेरिएंट को नथिंग ने लॉन्च किया है वह वेरिएंट एक्सक्लूसिव Blue Edition है।
Blue Edition के पहले Nothing Phone (2a) भारत में दो कलर वेरिएंट ब्लैक और व्हाइट कलर में उपलब्ध था। Blue Edition को Nothing ने सिर्फ भारत के लिए ही लॉन्च किया है। चलिए इस स्मार्टफोन के कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानते है।
Nothing Phone (2a) की कीमत
Nothing Phone (2a) भारत में 3 स्टोरेज वेरिएंट के साथ आता है। यदि Nothing Phone (2a) Price की बात करें। तो इस स्मार्टफोन के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज की कीमत ₹23,999 है।
वहीं 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹25,999 है। और अगर टॉप वेरिएंट की बात करें तो 12GB RAM और 256GB स्टोरेज की कीमत ₹27,999 है। इस फोन के Blue Edition का सेल 2 मई 12PM शुरू होने वाला है, तब इस फोन को आप ₹19,999 में खरीद सकते है।
Nothing Phone (2a) की डिस्प्ले
Nothing Phone (2a) में हमें काफी बढ़ा डिस्प्ले देखने को मिल जाता है। इस स्मार्टफोन पर हमें 6.7″ का FHD+ OLED AMOLED डिस्पले देखने को मिलता है। जो की 120Hz के Refresh Rate के साथ आता है।
Nothing Phone (2a) की स्पेसिफिकेशन
इस 5G स्मार्टफोन पर हमें काफी पावरफुल Performance देखने को मिलता है। यदि इस 5जी स्मार्टफोन के प्रोसेसर की बात करें तो हमें MediaTek Dimensity 7200 का प्रोसेसर देखने को मिलता है। जो की 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज के साथ आता है।
Nothing Phone (2a) की कैमरा
फोटोग्राफी और सेल्फी के लिए हमें काफी जबरदस्त कैमरा क्वालिटी देखने को मिलता है। इस स्मार्टफोन के बैक कैमरा की बता करें। तो हमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा देखने को मिलता है। वहीं फ्रंट कैमरा की बात करें तो हमें 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिलता है।
Nothing Phone (2a) की बैटरी
Nothing Phone (2a) में हमें दमदार स्पेसिफिकेशन के साथ पावरफुल बैटरी देखने को मिलता है। इस स्मार्टफोन के बैटरी की बात करें तो हमें 5000mAh बैटरी देखने को मिलता है। जो की 45 Watt के चार्जिंग को सपोर्ट करता है। यह फोन एंड्रॉयड 14 पर आधारित Nothing OS 2.5 पर काम करता है।