हमारे देश में पशुपालन काफी सालों से चल रहा है, लोग गाय-भैंस हो या भेड़-बकरी पालन करते थे। इस पशुपालन में सबसे मुश्किल काम यह पता लगाना होता है कि जानवर कब गर्मी में आता है।

लेकिन जो लोग अपने जानवरों से जुड़ा डेटा रखते हैं उनके लिए यह पता लगाना आसान काम होता है। ऐसे लोगों को एक निश्चित समय पता करने में परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है। आज हम इस लेख में आपको बकरी पालने से जुड़ी विशेष बातों के बारे में बताने जा रहे हैं।

बकरी विशेषज्ञों के मुताबिक बकरियां 10 अप्रैल से 15 जून तक प्राकृतिक रूप से गर्मी में आती हैं। लेकिन आपका यह जानना भी बहुत आवश्यक है कि बकरी गर्मी में कब आ रही है।

लेकिन जो बकरियाँ पहली और दूसरी बार गर्मी में आती हैं उनके बारे में ये जल्द ही पता लगाया जा सकता है। क्योंकि जब बकरी को गर्मी आती है तो वो मिमियाने लगती है। तो वहीं तीसरी बार गर्मी में आने वाली बकरी शांत रहती है। ऐसी स्थितियों के लिए विशेषज्ञों ने कुछ उपाय बताए हैं। यदि इन तरीकों को अपना लिया जाए तो थोड़े से प्रयास से ही बकरी के गर्मी में आने का सही समय निर्धारित किया जा सकता है।

बकरी में गर्मी का सही समय का आना क्यों जरूरी
स्टार साइंटिफिक गोट फार्मिंग के निदेशक राशिद ने कहा है कि यदि बकरी में सुबह के समय गर्मी आती है। तो उसको शाम तक किसी अच्छे ब्रीडर से या कृत्रिम गर्भाधान, जो उस समय सुरक्षित हो, से गाभिन करवा लेना चाहिए। यदि उसमें शाम को गर्मी आ रही है तो उसको अगली सुबह तक गर्भवती कर दें। जिसका एक फायदा यह है कि बकरी समय पर गर्भवती होने से बच्चे भी जल्दी पैदा कर लेते हैं। इसके बाद बकरियों में गर्मी में आने से 15 से 20 दिन लग जाते हैं। अब जब बच्चा जल्दी आएगा तो वो दूध भी जल्दी देगी। बकरी को बिना दूध के भी प्रतिदिन चारा खिलाना पड़ता है, जिससे उनकी लागत बढ़ जाती है।

बकरी की गर्मी के बारे में कैसे पता करें
आपको बता दें कि बकरी की गर्मी का पता लगाने के दो तरीके होते हैं। बकरियों के गर्मी में आने की संभावना है, तो उनके झुंड को अलग कर दें। फिर एक ब्रीडर बकरी को नियंत्रित करते हुए उस झुंड में बकरियों के बीच उसको छोड़ दें। गर्मी में पड़ी बकरी को सूंघने पर उसका व्यवहार बदलने लगता है। जिससे ये पता चलता है कि बकरी गर्मी में आ गई है। दूसरे, खस्सी बकरी जो ब्रीडर नहीं बन पाती है, उसको बकरियों के झुंड में छोड़ दिया जाता है। वह भी इसी तरह का व्यवहार करता है और गर्मी में बकरी को पहचानना काफी आसान होता है।