आज के समय में बहुत जरूरी है कि आप अपनी सेहत का बहुत ख्याल रखें, क्योंकि आजकल लोगों के पास खाने का भी समय नहीं रहता है। आपको अपने दिन की शुरूवात ही इस तरह से करनी चाहिए कि आपका स्वास्थ्य अच्छा रहे।

अधिकांश लोगों को यह समझ में नहीं आता है कि सुबह उठने के बाद उनको खाली पेट क्या खाना पीना चाहिए। हमारे देश में बहुत सारे ऐसे लोग हैं जिनके सुबह चाय से ही होती है लेकिन खाली पेट चाय या कॉफी पीने से एसिडिटी की समस्या बढ़ा सकती है।

ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सुबह-सुबह पेट में एसिड की मात्रा ज्यादा होती है और चाय – कॉफी पीने से एसिड की मात्रा ज्यादा बढ़ जाती है। डॉक्टर्स की माने तो आपको निश्चित रूप से सुबह उठते ही पानी पीना चाहिए और यदि गुनगुना पानी पी सकते हैं तो और अच्छा है।

सुबह गुनगुना पानी पिएं
हमारे शरीर में 70 प्रतिशत पानी होता है, इसलिए यदि शरीर में पानी की कमी हो जाए तो बॉडी में कई तरह के केमिकल्स का रिएक्शन ही नहीं हो पाएगा। जब हम रात में सोते हैं तो पेट में मौजूद पानी शरीर के विभिन्न प्रक्रियाओं में खपत हो जाती है, इसलिए सुबह उठने पर शरीर में पानी की बेहद कमी रहती है। इसलिए आपको सुबह उठते ही सबसे पहले पानी पीना चाहिए। इससे शरीर डिहाइड्रेट नहीं होगा। इसके अलावा दूसरा पेट में सुबह एसिड की मात्रा ज्यादा होती है, सुबब पानी पीने से एसिड पतला हो जाता है। पानी शरीर में एक नेचुरल क्लींजर की तरह काम करता है, इसलिए पानी आंत से सारी गंदगी निकालने में मदद करता है। सुबह में ज्यादा मात्रा में पानी पिया जाए तो कॉन्स्टिपेशन की समस्या भी दूर हो सकती है।

अंकुरित अनाज का करें सेवन
सुबह खाली पेट पानी पीने के बाद सबसे पहले क्या खाना चाहिए, जो पौष्टिक हो, ये सवाल सभी के मन में आता है। डॉक्टर्स के अनुसार पानी पीने के बाद आप कई हल्की चीजों को खा सकते हैं। बस ऐसी चीजों को नहीं खाना चाहिए, जिससे एसिड बढ़ जाए। तो इसके लिए आपको सबसे पहले थोड़ा सा स्प्रॉउट खाना चाहिए, यानी कि अंकुरित चना, सीड्स, बादाम, अखरोट, मूंग, क्विनोओ आदि को खा सकते हैं।
इसके अलावा आप ब्रेकफास्ट में फलों का सेवन भी कर सकते हैं। सबसे बेस्ट फल आपके लिए सेब और केला है क्योंकि इससे कोई गैस या एसिड नहीं बनेगी। इसके साथ आप ओट्स, बैरीज, अंडा, चिया सीड्स, साबुत अनाज टोस्ट और तरबूज आदि को भी खा सकते हैं।