Healthy Breakfast Recipe: कांदा पोहा की रेसिपी: सुबह के ब्रेकफास्ट में यदि आप कुछ हेल्दी साथी टेस्टी रेसिपी ट्राई करना चाहते है। तो आप एक बार कांदा पोहा को जरूर से ट्राई कर सकते है। कांदा पोहा एक बहुत ही टेस्टी रेसिपी है। इस टेस्टी रेसिपी को बड़े के साथ साथ छोटे बच्चे भी खाना काफी पसंद करते है।

कांदा पोहा एक बहुत ही हेल्थी रेसिपी है। आप कांदा पोहा को ब्रेकफास्ट में या फिर बच्चों के टिफिन में दे सकते है। कांदा पोहा एक बहुत ही आसान रेसिपी भी है। जिसे आप झटपट बना सकते है। तो चलिए कांदा पोहा बनाने के संपूर्ण रेसिपी के बारे में जानते है।

हेल्दी कांदा पोहा रेसिपी

कांदा पोहा को आप काफी आसानी से बना सकते है, लोग भी कांदा पोहा को खाना काफी ज्यादा पसंद करते है। पोहा में काफी अधिक मात्रा में फाइबर होता है, जो की हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। बच्चे भी कांदा पोहा खाना पसंद करते है। यदि कांदा पोहा बनाने के रेसिपी के बारे में बताएं तो वह है –

Step 1: कांदा पोहा बनाने के लिए आपको सबसे पहले पोहा को पानी में भीगा लेना होगा, लेकिन यह भी आपको अच्छे से ध्यान रखना होगा कि पोहा ज्यादा ना भोग जाए।

Step 2: अब आपको कड़ाई को गरम करके कड़ाई में मूंगफली को अच्छे से भून लेना होगा। और उसे प्लेट में निकाल लेना होगा।

Step 3: मूंगफली को निकाल लेने के बाद, आपको कड़ाई में थोड़ा सा तेल डालना होगा और उस तेल में ½ चम्मच राई, कई सारे करी पत्ते डालना होगा उसके बाद आपको कड़ाई में बारीक कटा हुआ प्याज डालकर प्याज को सुनहरा होने तक भून लेना होगा।

Step 4: प्याज सुनहरा हो जाने के बाद, आपको कड़ाई में प्याज, हल्दी पाउडर और भुने हुए मूंगफली को डाल देना होगा। अब आपको पोहा को कड़ाई में डालना होगा।

Step 5: पोहा को कड़ाई में डालने के बाद, आपको स्वाद अनुसार नमक, थोड़ा सा चीनी डालकर अच्छे से मिला लेने होगा।

Step 6: पोहा को 2 से 3 मिनिट मीडियम फ्लेम पर पका लेने के बाद गैस के फ्लेम को बंद कर देना होगा। और पोहा के ऊपर हरा धनिया के पत्ते और नींबू रस डालकर परोसना होगा।

तो इस तरीके से आप कुछ सामग्री का इस्तेमाल करके बहुत ही आसानी से हेल्थी ब्रेकफास्ट बना सकते है। पोहा एक बहुत ही टेस्टी और साथ ही हेल्थी रेसिपी है। आप पोहा को ब्रेकफास्ट में या फिर चाहे तो डिनर में भी खा सकते है। बच्चे भी कांदा पोहा को खाना काफी पसंद करते है।