Tuesday, December 30, 2025
HomeHealthउम्र से पहले ही सफेद होने लगे हैं बाल तो इन घरेलू...

उम्र से पहले ही सफेद होने लगे हैं बाल तो इन घरेलू नुस्खों से उनको करें काला

आज के आधुनिक समय में हमारी दिनचर्या और खान-पान की आदतें तेजी से बदल रही हैं, तो वहीं हमारे स्वास्थ्य पर इसके दुष्प्रभाव भी स्पष्ट रूप से नजर आ रहे हैं।

- Advertisement -

इन दुष्प्रभावों में से एक है बालों का जल्दी सफेद होना। जी हां आज की पीढ़ी में यह समस्या काफी आम बात हो गई है, और इसके पीछे का मुख्य कारण हमारा खान-पान है।

फास्ट फूड, अत्यधिक मसालेदार और प्रोसेस्ड खाने का सेवन, और पोषक तत्वों की कमी से बालों को अपर्याप्त पोषण मिलता है, जिससे वह कमजोर होकर जल्दी सफेद व झड़ने भी लगते हैं।

- Advertisement -

इस समस्या के निवारण के लिए हम आपको इस लेख में कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि काफी कारगर सिद्ध हो सकते हैं। ते चलिए कुछ ऐसे ही नुस्खों पर नजर डालते हैं।

नारियल तेल और करी पत्ते: नारियल तेल में करी पत्ते मिलाकर गर्म करें और इसे ठंडा करके बालों में लगाएं। करी पत्तों में एंटी-ऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो बालों को मजबूत बनाते हैं और सफेद होने की प्रक्रिया को धीमा करते हैं।

आंवला: आंवला विटामिन C का एक उत्कृष्ट स्रोत है, जो बालों के लिए बेहद लाभकारी होता है। आंवले का रस या पाउडर का उपयोग बालों में करने से बाल काले और घने बनते हैं।

मेथी के बीज: मेथी के बीजों को रात भर पानी में भिगो कर रखें और सुबह इस पानी से बाल धोएं। मेथी बालों को पोषण देने के साथ-साथ स्कैल्प की समस्याओं को भी दूर करती है।

बादाम का तेल और लहसुन: बादाम के तेल में लहसुन की कुछ कलियाँ मिलाकर गर्म करें और ठंडा करने के बाद इसे स्कैल्प पर लगाएँ। यह नुस्खा बालों को मजबूती देने के साथ-साथ उन्हें प्राकृतिक रूप से काला बनाने में मदद करता है।

ग्रीन टी: ग्रीन टी न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, बल्कि इसका उपयोग बालों पर करने से भी बाल स्वस्थ और मजबूत बनते हैं। ग्रीन टी को ठंडा करके इससे बाल धोने से बालों की सफेदी में कमी आती है।

- Advertisement -
Snehlata Sinha
Snehlata Sinhahttps://www.tazahindisamachar.com/
मैं स्नेहलता सिन्हा, पेशे से लाइफस्टाइल पत्रकार हूं और इस फील्ड में मुझे लंबा अनुभव हो चुका हैं। फैशन, स्‍टाइल, लेटेस्‍ट ट्रेंड्स, बॉलीवुड गॉसिप और ब्‍यूटी रेमेडीज के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैंने न्यूज़-24 में एक इंटर्न के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन, अब मैं पिछले ढाई साल से timesbull.com के हिंदी समाचार पोर्टल पर कार्यरत हूं। मेरे द्वारा बताई गई टिप्‍स और न्यूज़ आपको हरपल अप-टू-डेट रहने और अपकी लाइफस्‍टाइल को स्‍टाइलिश बनाने में मदद करेंगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular