भारत के पसंदीदा बल्लेबाज शुभमन गिल इन दिनों आईपीएल 2024 में अपनी परफार्मेंस के अलावा अन्य वजहों से भी चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में RCB के विराट कोहली ने उनको और ईशान किशन को सीता गीता कहा था।

तो वहीं लेटेस्ट आईपीएल मैच देखने आई ऑडियंस में बैठी एक लड़की को देख रिएक्शन तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर कई लोग सारा तेंदुलकर से भी इसको जोड़ते हुए भी नजर आ रहे हैं। कुछ यूजर्स ने शुभमन गिल को देख कर रिएक्शन देने वाली लड़की का कनेक्शन हॉलीवुड से जोड़ दिया है।

एक्स यूजर्स ने इस वायरल वीडियो वाली लड़की को एक्ट्रेस एना दे अरमास का हमशक्ल कहा है। बता दें कि ताली बजाते हुए ऑडियंस में कैमरे में कैद हुई इस लड़की को देख कर फैंस उनको बॉन्ड गर्ल एना दे अरमास कह रहे हैं और इस लड़की की खूबसूरती की तारीफ भी कर रहे हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर उस लड़की की तस्वीरें बहुत तेजी से वायरल हो रही हैं। काफी सारे लोग उनकी तुलना हॉलीवुड की एक्ट्रेस से कर रहे हैं।

इस वायरल लड़की की जिस एक्ट्रेस से तुलना हो रही है  उस लड़की को नाइव्स आउट और ब्लेड रनर 2049 के नाम से जानते हैं। इस लड़की की फोटो को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, मैं नहीं जानता था कि एना दे अरमास भी आईपीएल की फैन हैं। तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, मैं भी यही सोच रहा था।

इस समय सोशल मीडिया में मिस्ट्री लेडी की खूब चर्चा हो रही है, कुथ लोग इनको पृथ्वी शॉ की गर्लफ्रेंड बता रहे हैं। इस हाल के मैच में कैमरे पर जैसे ही उस लड़की का चेहरा आया तो शुभमन गिल का मजेदार रिएक्शन देखने को मिला। इसके बाद से ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर जम कर रिएक्शन दे रहे हैं।