नई दिल्ली। Flipkart ने कुछ वक्त पहले ही अपनी Flipkart GOAT सेल 2026 की तारीखों का ऐलान किया है, जो अगले महीने 4 जुलाई से शुरू होने जा रही है। हालांकि इस सेल से पहले ही एप्पल के शानदार iPhone 16 पर बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है।
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म इस फोन को इस वक्त बैंक ऑफर्स के साथ सबसे कम कीमत में खरीदने का मौका दे रहा है। इस फोन में एप्पल का दमदार A18 Chip, 6 Core प्रोसेसर मिल रहा है। साथ ही डिवाइस में DSLR जैसी तस्वीरें कैप्चर करने के लिए 48MP का कैमरा भी मिल रहा है। ऐसे में अगर आप भी इस फोन को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो पहले इस डील के बारे में जान लें…
iPhone 16 पर डिस्काउंट ऑफर
एप्पल ने अपने इस डिवाइस को 2024 में लॉन्च किया और था और अभी फोन फोन की कीमत 69,900 रुपये है, लेकिन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म इस डिवाइस पर फ्लैट 5000 रुपये तक की छूट दे रहा है जिसके बाद फोन की कीमत सिर्फ 64,900 रुपये रह गई है।
बैंक ऑफर्स तो इस डील को सबसे खास बना रहे हैं जहां फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक और फ्लिपकार्ट SBI क्रेडिट कार्ड के साथ तो 7,045 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है जिसके बाद फोन की कीमत सिर्फ ₹57,855 रह गई है। फोन को आप ₹2,282 से शुरू होने वाली 36 मंथ की EMI पर भी खरीद सकते हैं।
iPhone 16 के टॉप फीचर्स
एप्पल के iPhone 16 में 6.1-इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही फोन में दमदार A18 चिपसेट और 48MP Fusion कैमरा मिल रहा है, जो शानदार फोटो और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। फोन में नया Camera Control बटन, Action Button, USB Type-C पोर्ट और Apple Intelligence का सपोर्ट भी दिया गया है।
बेहतर बैटरी लाइफ, प्रीमियम डिजाइन और iOS के स्मूद एक्सपीरियंस के साथ यह रोजाना के इस्तेमाल से लेकर गेमिंग और फोटोग्राफी तक सब में एक बेहतरीन फोन है।